Gerald Coetzee out of IND vs SA 2nd Test: भारत के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले द.अफ्रीका की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के युवा गेंदबाज गेराल्ड कोएटजी इस मैच से बाहर हो गए हैं। कोएटजी का पहला मैच कुछ खास नहीं रहा था हालांकि उन्होंने अपनी बाउंसर से भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था। उनके बाहर होने के बाद अब टीम में लुंगी नगीदी की एंट्री हो सकती है। नगीदी पहले मैच में पूरी तरह फिट नहीं थे लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार है और वे रबाडा के साथ कमाल मचा सकते हैं।
द.अफ्रीका के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि युवा गेंदबाज गेराल्ड कोएटजी को जांघों के बीच में दिग्गज हो गई थी जिसके बाद वे दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। कोएटजी द.अफ्रीका की ओर से बाहर होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले कप्तान टेम्बा बावुमा भी इस टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बावुमा की जगह दिग्गज खिलाड़ी डीन एल्गर कप्तानी करने वाले हैं।
पहले टेस्ट में फेल रहे थे कोएटजी
बता दें कि द.अफ्रीका के युवा गेंदबाज गेराल्ड कोएटजी पहले टेस्ट मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। कोएटजी को भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर धोया था। पहली पारी में वे केवल एक विकेट ले पाए। वहीं दूसरी पारी में तो उन्होंने केवल 5 ओवर में ही 28 रन पिटा दिए थे। उन्हें विराट कोहली ने एक शानदार छक्का जड़ा था जिसकी हर तरफ तारीफ हुई थी।
