IND vs SA 4rth T20 Match Dream11 Prediction Today Match in Hindi: 4 मैच की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया के पास एक और टी20 सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। सूर्या की कप्तानी में यह टीम इंडिया की तीसरी टी20 सीरीज है और अब तक हुए दो टी20 सीरीज को सूर्या एंड कंपनी ने जीता है। इस सिलसिले को उनके पास आगे बढ़ाने का मौका है। दूसरा टी20 हारने के बाद एक बार फिर टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। पहले मैच में शतकीय पारी खेलने के बाद सैमसन लगातार दो पारियों में बिना खाता खोले आउट हुए हैं।
सैमसन को दोनों बार मार्को यान्सेन ने ही लगभग एक ही तरह की गेंद पर क्लीन बोल्ड किया है। ऐसे में सैमसन को इस चुनौती से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका की टीम अपने घर पर उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाई है। उनके प्रमुख गेंदबाज भी इस सीरीज में संघर्ष करते नजर आए हैं। जेराल्ड कोएट्जे और मार्को यान्सेन के अलावा कोई भी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाज को परेशान नहीं कर पाया है।
बल्लेबाजी में भी साउथ अफ्रीका की टीम संघर्ष कर रही है। सर्वाधिक रन मार्को यान्सेन के बल्ले से निकला है। उन्होंने 3 मैच में 24.33 की औसत से 73 रन बनाए हैं। शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाज अपने फॉर्म से जूझ रहे हैं। साउथ अफ्रीका के पास सीरीज बचाने का आखिरी मौका है। ऐसे में टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव करे तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। आइए इस निर्णायक मुकाबले से पहले ड्रीम इलेवन टीम चुनें।
भारत और साउथ अफ्रीका ड्रीम इलेवन (IND vs SA Dream 11 Prediction Today Match)
विकेटकीपर- हेनरिक क्लासेन, संजू सैमसन
बैटर- तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव
ऑलराउंडर- मार्को यान्सेन, एडेन मार्करम, हार्दिक पांड्या. अभिषेक शर्मा
गेंदबाज- केशव महाराज, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह
भारत स्कॉड (Ind Vs SA 4th T20 Match Today India Team Squads)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अवेश खान, जितेश शर्मा, विजयकुमार वैश्य, यश दयाल।
दक्षिण अफ्रीका स्क्वॉड (Ind Vs SA 4th T20 Match Today South Africa Team Squads)
रयान रिकेलटन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, एंडिले सिमलेन, केशव महाराज, लुथो सिपामला, नकाबायोमजी पीटर, पैट्रिक क्रूगर, मिहलाली मपोंगवाना, डोनोवन फरेरा, ओटनील बार्टमैन।
कैसा रहेगा जोहांसबर्ग का मौसम (Ind Vs SA 4th T20 Match Today Pitch Weather Report Updates)
India vs South Africa 4th T20 Dream11 Prediction
विकेटकीपरसंजू सैमसन, हेनरिक क्लासेन
बैटर
तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, एडन मार्करम
ऑलराउंडर
मार्को यानसेन, हार्दिक पांड्या
बॉलर
वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, गेराल्ड कोएट्जी
