भारत-दक्षिण अफ्रीका चौथे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

आज (15 November 2024) भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का चौथा व आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। चौथे टी20 मैच का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग स्थित प्रतिष्ठित वांडरर्स स्टेडियम में आयोजित होने वाला है। फिलहाल इस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 की बढ़त बनाई हुई है और वो यहां से सीरीज हार नहीं सकती लेकिन दक्षिण अफ्रीका आज का मैच जीतकर सीरीज को ड्रॉ जरूर करा सकती है। यहां जानेंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका चौथे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और खास आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-साउथ अफ्रीका टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2024
  • टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज चौथा टी20 मैच
  • सीरीज का चौथा मुकाबला जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा

दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच आज टी20 सीरीज का चौथा व अंतिम मैच खेला जाना है। ये टी20 मैच जोहानिसबर्ग (Johannesburg) के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे टी20 में मेजबान दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने टीम इंडिया को शिकस्त दी। इसके बाद तीसरे टी20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हाई स्कोरिंग मुकाबले में 11 रनों से मात देकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाने में सफलता हासिल की। अब दक्षिण अफ्रीका के लिए आज का मैच अहम होगा क्योंकि वो सीरीज ड्रॉ करा सकते हैं लेकिन टीम इंडिया यहां से सीरीज गंवा नहीं सकती। चौथा टी20 मैच आज भारतीय समय के मुताबिक रात 8:30 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में होगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीम की अगुवाई एडेन मार्करम (Aiden Markram) कर रहे हैं।

IND vs SA 4th T20 Pitch Report Today Match

भारत-दक्षिण अफ्रीका चौथे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस रोमांचक टी20 सीरीज के अंतिम मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि अब तक टी20 क्रिकेट में इनके आंकड़े कैसे रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 30 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें से 17 मैच भारतीय क्रिकेट टीम ने जीते हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम 12 मैचों में टीम इंडिया को मात दे पाई है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुए टी20 मैचों की बात करें तो इन दोनों टीमों के बीच यहां 12 टी20 मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं जिसमें भारत ने मेजबान टीम को उन्हीं की जमीन पर चौंकाते हुए 8 जीत दर्ज की हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका अपने ही घर में भारत को सिर्फ 4 बार मात देने में सफल रही है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज चौथे टी20 मैच में मार्करम और क्लासेन के अलावा केशव महाराज (Keshav Maharaj), रयान रिकेलटन (Ryan Rickleton) और मारको जेनसेन (Marco Jansen) के प्रदर्शन पर फैंस की निगाहें टिकी होंगी। वहीं, भारतीय टी20 टीम में कप्तान सूर्यकुमार के साथ-साथ पिछले मैच के शतकवीर तिलक वर्मा (Tilak Varma), ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और खासतौर पर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) से काफी उम्मीदें रहने वाली हैं।

End of Feed