क्रिकेट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मुकाबले से पहले यहां देखें आज का मैच कौन जीतेगा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 4 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Image

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मुकाबले से पहले यहां देखें आज का मैच कौन जीतेगा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। दोनों टीमों के बीच चार टी20 मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। सीरीज में टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया 2-1 से आगे हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 61 रन से जीत हासिल की और 1-0 से बढ़त हासिल की थी। इसी तरह दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और दक्षिण अफ्रीका ने बढ़त को 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरे मुकाबले में तिलक वर्मा की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया न केवल जीत की पटरी पर लौटी, बल्कि एक बार फिर बढ़त हासिल की। चौथे मुकाबले में टीम इंडिया की नजर जीत पर है। इसके अलावा सीरीज भी अपने नाम करने की कोशिश रहेगी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड (IND vs SA Head To Head)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अभी तक कुल 30 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें भारत का पलड़ा काफी मजबूत है। टीम इंडिया को 30 मैचों में से 17 मैचों में जीत मिली है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 12 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नो रिजल्ट रहा है।

भारत का जीत प्रतिशत ज्यादा (Aaj ka match kaun jitega, IND vs SA Match Today Win Prediction)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा एक बार फिर भारी दिख रहा है। गुगल के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का जीत प्रतिशत ज्यादा है। भारत का जीत प्रतिशत 56% है, जबकि दक्षिण अफ्रीका का जीत प्रतिशत 44% है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11 (Aaj ka match kaun jitega, IND vs SA Match Today Win Prediction)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11

रयान रिकेलटन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को जानसेन, गेराल्ड कोएट्जे, एंडिले सिमलाने, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला।

भारत स्कॉड (India Squads)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अवेश खान, जितेश शर्मा, विजयकुमार वैश्य, यश दयाल।

दक्षिण अफ्रीका स्क्वॉड (South Africa Squads)

रयान रिकेलटन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, एंडिले सिमलेन, केशव महाराज, लुथो सिपामला, नकाबायोमजी पीटर, पैट्रिक क्रूगर, मिहलाली मपोंगवाना, डोनोवन फरेरा, ओटनील बार्टमैन।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article