IND vs SA 1st T20 Match Timing Today 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज मंगलवार से होने जा रहा है। पहला मुकाबला कटक के बाराबती क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है जबकि साउथ अफ्रीका का नेतृत्व इस फॉर्मेट में एडेन मार्करम (Aiden Markram) करेंगे। टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि उप-कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और टीम से जुड़ चुके हैं। गिल के आने से संजू सैमसन को नीचे बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है, क्योंकि ओपनिंग का स्लॉट गिल और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के नाम है।
भारत का पलड़ा है भारी
हेड टू हेड की बात करें तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 31 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि 12 मैचों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है। 1 मैच बिना किसी परिणाम के रहा है।
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच कहां होगा? (IND vs SA 1st T20 Match Venue)
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब होगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला (IND vs SA 1st T20 Match Date)
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला 9 दिसंबर, मंगलवार को खेला जाएगा।
टीम इंडिया और द.अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा होगा? (IND vs SA 1st T20 Match Timing)
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से शुरू होगा। वहीं, मुकाबले का टॉस आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे होगा।
टीम इंडिया और द.अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें ( IND vs SA 1st T20 Match Live Streaming)
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर देखी जा सकती है।
भारत और साउथ अफ्रीका की टीम-
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्क्रम (कप्तान), ओटिनिल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फेरेरिया, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया, ट्रिस्टन स्टब्स।
