IND vs PAK Weather Report: इंडिया बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) इस मैच का इंतजार दुनियाभर के क्रिकेट फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World 2022) में टीम इंडिया की पहली भिड़ंत ही पाकिस्तान (IND VS PAK) के साथ होनी है। दोनों टीमों के बीच ये मैच रविवार 23 अक्टूबर 2022 को खेला जाना है। पहले खबर सामने आ रही थी कि मैच पर बारिश के संकट गहरा रहे हैं। हालांकि अब मौसम को लेकर फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है।
Indian vs Pakistan: आज हुआ मौसम में सुधार
फैंस को बता दें कि शनिवार सुबह से अभी तक वहां बारिश नहीं हुई है जिससे मौसम में काफी सुधार हो गया है। कुछ दिनों पहले, ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग ने दोनों टीमों की भिड़ंत के दिन बारिश की 60% संभावना की भविष्यवाणी की थी।महालांकि, क्लाउड कवर अभी भी 100% पर है, जिससे साफ पता चलता है कि अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही हवा भी 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है।
IND VS PAK: फैंस को मिली राहत
ताजा मौसम रिपोर्ट दोनों देशों के फैंस के लिए अच्छी खबर हो सकती है, जो तगड़े मैच की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि कई मौसम संबंधि रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि मैच से पहले देर रात बारिश हो सकती है। संभावनाएं हैं कि मैच भी कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है। अगर बारिश नहीं होती है तो फैंस पूरे 40 ओवरों का मजा ले सकेंगे।
बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। टीम इंडिया बीते 9 सालों से किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट को जीतने में नाकामयाब रही है। फैंस को उम्मीद है कि ट्रॉफी का ये सुखा जल्द ही समाप्त हो जाएगा।
