क्रिकेट

IND vs AUS Pitch and Weather Report, T20 WC Warm-up Match: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में कैसी होगी पिच और मौसम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 08:10 AM IST

IND vs AUS The Gabba Brisbane pitch report, India vs Australia T20 World Cup warm-up match Weather Forecast: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन क्रिकेट मैदान पर टी20 विश्व कप 2022 का अभ्यास मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें अपनी तैयारियों को परखने उतरेंगी। जानिए, मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?

Image

फाइल फोटो

भारत और ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप 2022 में अपने अभियान का आगाज करने से पहले अभ्यास मैच में टकराएंगे। दोनों टीमों की सोमवार को ब्रिस्बेन क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होगी। द गाबा में मुकाबला स्थानीय समयानुसार दोपहर को शुरू होगा। वहीं, भारतीय समयानुसार मैच की शुरुआत सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर होगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट में दमखम दिखाने से पहले अपनी तैयारियों को परखने की फिराक में होंगी। बता दें कि दोनों टीमों की पिछले महीने तीन मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ंत हुई थी, जिसे भारत ने 2-1 से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया को भारत के अलावा हाल ही में इंग्लैंड से टी20 सीरीज में शिकस्त मिली। वहीं, रोहित ब्रिगेड दक्षिण अफ्रीका से टी20 सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंची है।

कैसी होगी मुकाबले की पिच?

आमतौर पर द गाबा की पिच पर बल्लेबाजों को सहायता मिलती है। यहां का विकेट हाई-स्कोरिंग है। लेकिन तेज गेंदबाजों को भी पिच से काफी मदद मिलने की संभावना है। यहां नई गेंद से बॉलर्स को पर्याप्त उछाल मिलने की उम्मीद है, जिससे बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुन सकती है। ब्रिस्बेन में औसत स्कोर 160 है। भारतीय टीम का फोकस तेज गेंदबाजी विभाग की खामियों को दुरुस्त करने पर होगा। भारतीय तेज गेंदबाज पिछले कई मैचों से डेथ ओवर्स में कोई खास छाप नहीं छोड़ पाए हैं।

कैसा होगा ब्रिस्बेन का मौसम?

सोमवार को ब्रिस्बेन का मौसम थोड़ा नासाज रह सकता है। भारत और ऑस्ट्र्रेलिया मैच के समय बारिश खलल डाल सकती है। बारिश की 30 प्रतिशत संभावना है, जिससे मैच शुरू होने में कुछ देरी हो सकती है। मैच के दौरान तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, उमस 60-65 प्रतिशत के बीच रह सकती है। हवा के 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तारह से चलने की संभावना है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article