IND vs PAK U19 World Cup 2026 Match Timing Today: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 विश्व कप का मैच, जानिए समय
- Authored by: शिवम अवस्थी
- Updated Feb 1, 2026, 05:00 AM IST
India vs Pakistan U19 World Cup Match Timing Today 2026: आज (1 February 2026) अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा और रोमांचक मैच खेला जाना है। इस मैच में आमने-सामने हैं भारत और पाकिस्तान की टीमें। ये अंडर-19 विश्व कप में सुपर-6 राउंड का मुकाबला है। यहां हम जानेंगे कि आज भारत-पाकिस्तान मैच भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे से है।
भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 विश्व कप मैच का समय
- ICC अंडर-19 विश्व कप 2026
- आज भारत और पाकिस्तान अंडर-19 टीमों का मुकाबला
- भारत पाकिस्तान अंडर 19 मुकाबला सुपर-6 राउंड मैच होगा
IND U19 vs PAK U19 Under-19 World Cup Match Timing Today 2026: आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 में आज उस मुकाबले की बारी है जिसका फैंस को काफी समय से इंतजार था। टूर्नामेंट में आज5 बार की अंडर-19 विश्व चैंपियन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम से एशिया कप का हिसाब बराबर करने उतरेगी। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप में भारत को हराया था और बाद में खिताब भी जीता था। उस मुकाबले के बाद से ये दोनों युवा टीमें अब जाकर आमने-सामने आ रही हैं। इस मैच में भारतीय अंडर-19 टीम की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) संभालेंगे, जबकि पाकिस्तान की विश्व कप अंडर-19 टीम की अगुवाई फरहान यूसुफ (Farhan Yousaf) कर रहे हैं। भारतीय टीम लगातार तीन मुकाबले ग्रुप चरण में और फिर सुपर-6 का एक मुकाबला जीतने के बाद अजेय रहते हुए पाकिस्तान से टकराने जा रही है।
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने इससे पहले ग्रुप स्टेज में USA, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को शिकस्त दी थी। उसके बाद उसने सुपर-6 राउंड के पहले मैच में टूर्नामेंट की मेजबान जिम्बाब्वे अंडर-19 क्रिकेट टीम पर 204 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच की तरफ कदम बढ़ाए हैं। भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों की आखिरी टक्कर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में हुई थी जहां पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से बड़ी शिकस्त देते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। आइए अब जानते हैं कि अब अंडर-19 विश्व कप 2026 में होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच कब और कितने बजे से खेला जाएगा।
भारत बनाम पाकिस्तान U19 विश्व कप 2026 का सुपर-6 राउंड मैच कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs PAK U19 World Cup Match Date And Venue)
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 में सुपर-6 राउंड का मुकाबला 1 फरवरी 2026 (रविवार) को जिम्बाब्वे के बुलावायो (Bulawayo) स्थित क्वीन स्पोर्ट्स क्लब (Queen's Sports Club) में आयोजित होने जा रहा है।
इंडिया-पाकिस्तान अंडर-19 टीमों के बीच U19 विश्व कप 2026 का सुपर सिक्स मैच कब शुरू होगा? (IND vs PAK U19 Super-6 Match Timing)
भारत और पाकिस्तान के बीच U19 विश्व कप 2026 का सुपर-6 राउंड मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस दोपहर 12:30 बजे कराया जाएगा।
भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 विश्व कप टीमें (India And Pakistan Under-19 World Cup Squads)
भारत U19 क्रिकेट टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खीलान पटेल, हेनिल पटेल, उधाव मोहन, हरवंश पांगालिया, मोहम्मद एनाान, किशन कुमार सिंह और दीपेश देवेंद्रन।
पाकिस्तान U19 क्रिकेट टीम: फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा ज़हूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, मोहम्मद शयान, अब्दुल सुभान, मोमिन क़मर, मोहम्मद सैयाम, अली रज़ा, दानियाल अली खान, निकाब शफीक, उमर ज़ैब और अली हसन बलोच।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले अंडर-19 विश्व कप मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (IND vs PAK U19 Match Live Streaming)
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीमों के बीच अंडर-19 विश्व कप के सुपर-6 राउंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।