क्रिकेट

कब और कहां देखें भारत और पाकिस्तान अंडर-19 विश्व कप मैच

भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीमें आज अंडर-19 विश्व कप 2026 में सुपर-6 राउंड का मैच खेलने जा रही हैं। ये टूर्नामेंट के सबसे बड़े और दिलचस्प मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। आइए जानते हैं इस मैच को भारत में कब और कहां देखें।

IND vs PAK U19 Match Live Score Streaming Today

भारत-पाकिस्तान अंडर-19 विश्व कप मैच कब और कहां देखें

KEY HIGHLIGHTS
  • आज अंडर-19 विश्व कप में बड़ा मुकाबला
  • आमने-सामने होंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें
  • भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 विश्व कप सुपर-6 मैच

आज अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। टूर्नामेंट के सुपर-6 राउंड में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होने जा रही है। टीम इंडिया जब पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा क्योंकि वे सीरीज में अजेय होकर उतरेगा। भारत ने ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीते और सुपर-6 राउंड का पहला मैच भी जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़े अंतर के साथ जीता था।

विश्व कप खिताब 5 बार अपने नाम कर चुकी भारतीय अंडर-19 टीम सुपर सिक्स में छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड फिलहाल आठ अंकों के साथ शीर्ष पर है लेकिन उसने एक अतिरिक्त मैच खेला है। पाकिस्तान ग्रुप में तीसरे स्थान पर है और टीम के पास चार अंक हैं। उसे इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और उसने ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे को हराया और फिर सुपर सिक्स में न्यूजीलैंड पर आठ विकेट से प्रभावशाली जीत दर्ज की। उनके पास अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। पाकिस्तान को भारत को हराना होगा और अपने नेट रन रेट को सुधारने के लिए उन्हें बड़े अंतर से जीत की भी जरूरत है।

सेमीफाइनल में कौन सी टीम कैसे पहुंच सकती है

टीम इंडिया अगर पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन बनाती है तो पाकिस्तान को 35 ओवर के अंदर लक्ष्य का पीछा करना होगा और अगर पाकिस्तान 300 रन बनाता है, तो उन्हें भारत को 215 या उससे कम पर रोकना होगा। भारत के लिए जीत सेमीफाइनल में जगह की गारंटी होगी, और टीम आठ अंकों तक पहुंच जाएगी और पाकिस्तान प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगा।

भारतीय टीम को इस मैच में बहुत सावधान रहना होगा। दरअसल, ये वहीं पाकिस्तानी टीम जिसने कुछ ही समय पहले यूथ वनडे एशिया कप के फाइनल में उन्हें मात देेकर खिताब जीता था। अब जानते हैं कि आज भारत-पाकिस्तान अंडर-19 मैच को आप कब और कहां देख सकेंगे।

भारत U19 और पाकिस्तान U19 टीमों के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 का मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारतीय अंडर-19 टीम और पाकिस्तान अंडर-19 टीम के बीच आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का मैच 1 फरवरी (रविवार) को ज़िम्बाब्वे के बुलावायो (Bulawayo) में स्थित क्वीन स्पोर्ट्स क्लब (Queen's Sports Club) मैदान पर खेला जाएगा।

इंडिया और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच U19 विश्व कप 2026 मैच कब शुरू होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच U19 विश्व कप 2026 का मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। टॉस और प्लेइंग-11 का ऐलान दोपहर 12:30 बजे होगा।

पाकिस्तान अंडर-19 और भारत अंडर-19 टीमों के बीच U19 वनडे क्रिकेट विश्व कप मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देख सकते हैं?

भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 के बीच अंडर19 विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।

इंडिया U19 बनाम पाकिस्तान U19 का आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 मैच भारत में टीवी पर लाइव कहां देखें?

इंडिया-पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 मैच का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण आज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article