क्रिकेट

IND vs PAK Toss Comments: भारत-पाक मैच में टॉस के बाद दोनों कप्तानों ने क्या कहा, यहां जानिए

T20 World Cup 2024, India vs Pakistan Post Toss Captain's Statements: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में आज न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टॉस के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने क्या कुछ कहा, यहां जानिए।

Image

बाबर आजम और रोहित शर्मा (ICC/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 मैच
  • महामुकाबले में टॉस के बाद कप्तानों के बयान
  • रोहित शर्मा और बाबर आजम ने क्या कुछ कहा

IND (India) Vs PAK (Pakistan) T20 World Cup 2024, Post Toss Captains Comments: भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी20 विश्व कप 2024 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले का आयोजन न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप इतिहास का ये आठवां मुकाबला है। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।

टॉस जीतने के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे मौसम और पिच में नमी की वजह से। हालात हमारे लिए अच्छे हैं, हमारे पास चार तेज गेंदबाज हैं। हम उनका अच्छा इस्तेमाल करने का प्रयास करेंगे। जो इतिहास में हुआ वो इतिहास है, हम आज के मैच को देख रहे हैं। हम अपना 100 प्रतिशत देने के लिए तैयार हैं। भारत-पाक हमेशा बड़ा मैच होता है। इस मैच के लिए हमारा मनोबल हमेशा बढ़ा हुआ रहता है। आजम खान को इस मैच में आराम दिया गया है।"

वहीं, टॉस के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते। हमको हालातों को देखना होगा और तय करना होगा क्या स्कोर बेहतर रहेगा। हम बात कर चुके हैं कि एक बैटिंग इकाई के रूप में कैसा प्रदर्शन करना है और हमारे पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण मौजूद है स्कोर डिफेंड करने के लिए। विश्व कप में हर मैच महत्वपूर्ण होता है। कुछ भी हो सकता है। हमारी प्लेइंग-11 नहीं बदली है।"

भारत और पाकिस्तान मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान प्लेइंग-11: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह और मोहम्मद आमिर।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article