क्रिकेट

IND vs PAK Match Online Live Score Streaming: कहां और कैसे मोबाइल और टीवी में फ्री देखें भारत पाकिस्तान का टी20 विश्व का मुकाबला?

IND vs PAK Match Online Live Score Streaming: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला रविवार को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। जानिए इस मुकाबले को आप मुफ्त में मोबाइल और टीवी पर इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।

Image

भारत बनाम पाकिस्तान, कैसे मुफ्त में देखे लाइव स्ट्रीमिंग और सीधा प्रसारण

KEY HIGHLIGHTS
  • आज खेला जाएगा टी20 विश्व कप में भारत पाकिस्तान के बीच मुकाबला
  • भारत में डिजनी हॉट स्टार पर फ्री में देखी जा सकती है मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
  • दूरदर्शन के फ्री डिश पर देखा जा सकता है मुफ्त में सीधा प्रसारण

IND vs PAK Match Online Live Score Streaming: टी20 विश्व कप 2024 का रविवार 9 जून को सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मैच का इंतजार पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रशंसकों को बहुत बेसब्री से है। न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के टिकट आसमान छू रहे हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी जमकर कालाबाजारी हो रही है। ऐसे में भारत में भी इस मैच का प्रसारण टीवी पर हो रहा है। सिनेमाघरों में भी भारतीय टीम के विश्व कप के मैच दिखाए जा रहे हैं। ऐसे में प्रशंसक ये भी जानना चाहते हैं कि इस मुकाबले को फ्री में वो कहां देख सकते हैं।

CategoryIndiaPakistan
Total Matches135135
Matches Won5773
Matches Lost7357
No Result55
Tied00
Home Wins1214
Away Wins1119
Neutral Venue Wins3440

डिजनी हॉटस्टार ऐप पर हो रही है फ्री स्ट्रीमिंग( Free Live Streaming IND vs PAK Match)

टी20 विश्व का भारत में आधिकारित तौर पर प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क कर रहा है। ऐसे में भारत पाकिस्तान सहित विश्व कप के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर एसडी, एचडी और 4K में देखा जा सकता है लेकिन इसके लिए प्रशंसकों को पैसे खर्च करने पड़ेंगे। लेकिन इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर दर्शक मुफ्त में देख सकते हैं। डिजनी हॉटस्टार पर टी20 विश्व कप 2024 के मैच मुफ्त में दिखाए जा रहे हैं। यहां मैच का सीधा प्रसारण देखने के लिए किसी तरह का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। केवल आपके मोबाइल में हॉटस्टार ऐप और इंटरनेट कनेक्शन है तो आप इस मैच का लुत्फ फ्री में उठा सकते हैं।

फ्री डिश पर भी देख सकते हैं सीधा प्रसारण( Free Live Telecast IND vs PAK, T20 World Cup Match)

टीवी पर भी भारत पाकिस्तान मैच का मजा मुफ्त में उठाया जा सकता है। टी20 विश्व कप के मैच दूरदर्शन के फ्री डिश पर भी उपलब्ध हैं। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और आपके पास फ्री डिश है तो आप भारत पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच का लुत्फ मुफ्त में टीवी पर उठा सकते हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article