क्रिकेट

भारत और पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, कहां देखें मैच का प्रसारण

टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले जान लीजिए कि आप कहां इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। कब और कहां ये मैच देखें भारतीय समय के मुताबिक, सब कुछ यहां जानिए।

Image

भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप 2024 में आज भारत-पाकिस्तान मुकाबला
  • भारत-पाकिस्तान मैच न्यूयॉर्क में होगा
  • टीम इंडिया का पलड़ा भारी

IND vs PAK T20 World Cup 2024 Match Today, India vs Pakistan T20 T20i LIVE TV Telecast Channel in India: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला होना है। यह मुकाबला नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम टी20 वर्ल्ड कप का खिताब एक-एक बार जीत चुकी है। टीम इंडिया ने साल 2007 में पाकिस्तान को हराकर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया था तो पाकिस्तान की टीम साल 2009 में चैंपियन बनी थी।

CategoryIndiaPakistan
Total Matches135135
Matches Won5773
Matches Lost7357
No Result55
Tied00
Home Wins1214
Away Wins1119
Neutral Venue Wins3440

पाकिस्तान साल 2022 मे फाइनल में पहुंची थी, लेकिन इंग्लैंड के हाथों उसे हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन इस बार पाकिस्तान की शर्मनाक शुरुआत हुई है। पहले मुकाबले में उसे यूएसए के खिलाफ सुपर ओवर में हार मिली थी। यदि भारत बनाम पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले का आप टीवी पर देखना चाहते हैं तो मैच से पहले इससे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जान लें।

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला कब होगा (ind vs pak match date)

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला आज यानी रविवार को खेला जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला कहां होगा (ind vs pak match Venue)

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला कितने बजे शुरू होगा (ind vs pak match time)

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से शुरू होगा।

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला टीवी पर कहां देख सकते हैं (ind vs pak match on Tv)

भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला टीवी पर बिना किसी सब्सक्रिप्शन के कहां देख सकते हैं (ind vs pak match free on tv)

यदि भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले को आप टीवी पर बिना किसी शुल्क के देखना चाहते हैं तो इसे आप डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां आएगी (ind vs pak match live streaming)

भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग को मोबाईल पर आप फ्री में भी देख सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article