IND vs NZ U19 World Cup 2026 Match Timing Today: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप का मैच, जानिए समय
- Authored by: शिवम अवस्थी
- Updated Jan 24, 2026, 05:00 AM IST
IND U19 vs NZ U19 Under-19 World Cup Match Timing Today 2026: आज (24 January 2026) भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में अपना तीसरा मैच खेलने के लिए तैयार है। काफी लंबा आराम मिलने के बाद अब आयुष म्हात्रे की कप्तानी और वैभव सूर्यवंशी से सजी टीम आज न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम का सामने जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ये मैच कितने बजे शुरू होगा, कहां खेला जाएगा और टूर्नामेंट में भारत की स्थिति अभी क्या है, यहां सब जानिए।
इंडिया यू19 बनाम न्यूजीलैंड यू19 अंडर-19 विश्व कप मैच का समय
- आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026
- आज अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड का मैच
- जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरी भारतीय अंडर-19 टीम
IND-U19 vs NZ-U19 Under 19 World Cup Match Timing Today 2026: एक तरफ जहां भारत की सीनियर क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड की सीनियर टीम के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। वहीं, दूसरी तरफ आजभारतीय अंडर-19 टीम भी युवा न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप 2026 मैच में मैदान पर उतरेगी। भारतीय युवा टीम लंबे अंतराल के बाद मैदान पर वापसी कर रही है। भारत पहले ही अपने दो शुरू लीग मैच जीतकर अगले राउंड में जगह पक्की कर चुका है। लीग राउंड समाप्त होने के बाद भारतीय अंडर-19 टीम सुपर 6 राउंड में भी खेलेगी। आज भारत अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम (India vs New Zealand U19) के बीच होने वाले विश्व कप मैच में भारतीय U19 टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) करते नजर आएंगे। जबकि न्यूजीलैंड U19 वनडे टीम की कमान टॉम जोन्स (Tom Jones) के हाथों में है। वैसे, इस मैच में एक बार फिर सबकी उम्मीदें 14 वर्षीय भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) से होंगी।
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के अपने शुरुआती दोनों मैच जीतने के साथ भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम टूर्नामेंट के दूसरे दौर यानी सुपर सिक्स राउंड में पहले ही जगह सुनिश्चित कर चुकी है। आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम ने सबसे पहले बारिश से प्रभावित मैच में अमेरिका क्रिकेट टीम पर छह विकेट से जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की। उसके बाद युवा टीम इंडिया ने बांग्लादेश अंडर-19 टीम के खिलाफ कड़ी टक्कर वाले मुकाबे में 12 रनों से करीबी जीत हासिल की। आइए अब आपको बताते हैं कि आज भारत-न्यूजीलैंड अंडर-19 विश्व कप मैच किस समय शुरू होना है, कहां है मैच और इसे आप भारत में कहां देख सकेंगे।
भारत U19 और न्यूजीलैंड U19 टीमों के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 का मैच कब और कहां खेला जाएगा? (IND U-19 vs NZ U-19 World Cup Match Date And Venue)
भारतीय अंडर-19 टीम और न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम के बीच आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 मैच 24 जनवरी 2026, शनिवार को ज़िम्बाब्वे के बुलावायो (Bulawayo) में स्थित क्वीन स्पोर्ट्स क्लब (Queen's Sports Club) मैदान पर खेला जाएगा।
इंडिया और न्यूजीलैंड की अंडर-19 टीमों के बीच U19 विश्व कप 2026 मैच कब शुरू होगा? (IND vs NZ U19 Match Timing)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच U19 विश्व कप 2026 का मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। टॉस और प्लेइंग-11 का ऐलान दोपहर 12:30 बजे होगा।
न्यूजीलैंड अंडर-19 और भारत अंडर-19 टीमों के बीच U19 वनडे क्रिकेट विश्व कप मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देख सकते हैं? (IND vs NZ U19 Match Live Streaming)
भारत अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 के बीच अंडर19 विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड की पूरी टीमें (India Under-19s And New Zealand U19s Full Squads For ICC Under-19 World Cup 2026)
भारत की अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), डी दीपेश, मोहम्मद एनान, वैभव सूर्यवंशी, आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, उद्धव मोहन, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, खिलन पटेल और हरवंश सिंह।
न्यूजीलैंड की अंडर-19 टीमः टॉम जोन्स (कप्तान), जैकब कॉटर, आर्यन मान, ब्रैंडन मैटज़ोपोलस, मार्को एल्पे, ह्यूगो बोग, हैरी बर्न्स, मेसन क्लार्क, फ्लिन मोरे, स्नेहित रेड्डी, कैलम सैमसन, हंटर शोर, हैरी वेट, जसकरण संधू और सेल्विन संजय।
इंडिया U19 बनाम न्यूजीलैंड U19 का आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 मैच भारत में टीवी पर लाइव कहां देखें? (India Under-19 vs New Zealand U19 World Cup Match TV Telecast Channel In India)
इंडिया-न्यूजीलैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 मैच का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण आज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकेगा।