क्रिकेट

IND vs NZ T20 Playing 11, Dream11 Team Prediction: जानिए कैसी रहेगी भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 20, 2022, 08:00 AM IST

IND vs NZ T20 Dream11 Team Prediction, India vs New Zealand 2nd T20I Playing 11 Today Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेले जाने वाले तीन मैच की सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11।

Image

हार्दिक पांड्या और केन विलियमसन( साभार BLACK CAPS)

Photo : Twitter

IND vs NZ T20 Dream11 Team Prediction, India vs New Zealand 2nd T20I Playing 11 Today Match: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रविवार के बीच रविवार को न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई में भिड़ंत होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में सीरीज का अनौपचारिक तौर पर शुरुआत रविवार को होगी। ऐसे में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

युवा भारतीय खिलाड़ियों को मौका

टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया के लिए खेल रहे कई अहम खिलाड़ी टीम में शामिल नहीं है। ऐसे में कई युवा खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। कई खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन के बल पर टीम का दरवाजा खटखटा रहे थे। ऐसे में अब उन्हें नीली जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सकता है।

भुवी बने हुए हैं टीम के लिए पहेली

भारतीय टीम के सामने रविवार को चुनौती गेंदबाजों के चुनाव में होगी। भुवनेश्वर कुमार अगर टी20 विश्व कप के बाद अगले विश्व कप की स्कीम का हिस्सा नहीं तो उनकी जगह उमरान मलिक को मौका मिल सकता है। या उमरान को हर्षल पटेल की जगह भी टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं श्रेयस अय्यर और दीपक हुड्डा में से किसे मौका दिया जाए यह भी एक टीम के लिए मुश्किल निर्णय होगा।

वहीं कीवी टीम अपने अनुभवी कप्तान के साथ युवा खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया से लोहा लेने उतरेगी। ट्रेंट बोल्ट टीम में नहीं हैं लेकिन टिम साउदी, एडन मिल्ने और लॉकी फर्ग्युसन जैसे तेज गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती देते नजर आएंगे।

भारत की संभावित एकादश

इशान किशन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर/दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या(कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल/ उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड की संभावित एकादश:

फिन एलन, डेवोन कॉन्वे( विकेटकीपर), केन विलियमसन(कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर,टिम साउदी, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्युसन।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article