क्रिकेट

IND vs NZ ODI Series: वनडे टीम में वापसी के बाद भी उपकप्तान श्रेयस अय्यर के खेलने पर संशय बरकरार

श्रेयस अय्यर बतौर उप कप्तान भारत की वनडे टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में मैदान पर उतरने को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है।

Image

श्रेयस अय्यर (फोटो क्रेडिट BCCI X)

मुंबई: अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमिटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली 15 सदस्यीय टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फील्डिंग करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी स्प्लीन में चोट लगी और अंदरूनी ब्लीडिंग होने लगी। ऐसे में उन्हें इसका ऑपरेशन कराना पड़ा और इसी वजह से उन्हें मैदान से लंबे समय तक दूर रहना पड़ा।

फिटेनस पर निर्भर है मैदान पर वापसी

श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी भी हो गई और उन्हें एक बार फिर टीम की उपकप्तान नियुक्त किया गया है। लेकिन कीवी टीम के खिलाफ सीरीज में उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर है। टीम के ऐलान के बाद बोर्ड ने एक्स पर दिए संदेश में कहा, श्रेयस अय्यर की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है। सेंटर ऑफ एक्सिलेंस से फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद ही वो मैदान पर उतर सकते हैं।

इसी बयान में हार्दिक पांड्या की फिटनेस के बारे में बताया गया कि, बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ने हार्दिक पांड्या को 10 ओवर गेंदबाजी करने का क्लियरेंस नहीं दिया है। आगामी टी20 विश्व कप 2026 मद्देनजर उनका वर्कलोड मैनेजमेंट किया गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article