क्रिकेट

रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद बोले हार्दिक पांड्या, इस बात से हुआ हैरान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 28, 2023, 06:30 AM IST

Hardik Pandya's Statement: भारतीय क्रिकेट टीम के रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 रन के अंतर से हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया किस चीज ने उन्हें किया हैरान?

Image

भारतीय क्रिकेट टीम(साभार AP)

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम को रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने मेहमान न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 6 विकेट खोलकर 176 रन बनाने दिए लेकिन इसके जवाब में वह खुद 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बना सकी। इस जीत के साथ कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

किसी से नहीं सोचा था ऐसी होगी पिच

हार्दिक पांड्या ने हार के बाद कहा, किसी ने नहीं सोचा था कि पिच ऐसा व्यवहार करेगी। दोनों ही टीमें इस बात से हैरान थीं लेकिन न्यूजीलैंड ने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया है। नई गेंद पुरानी गेंद से ज्यादा स्पिन हो रही थी। जिस तरीके से गेंद स्पिन हो रही थी और उछल रही थी उसके बावजूद जब मैं और सूर्या खेल रहे थे तब हमें लग रहा था कि हम वापसी कर लेंगे।

वॉशिंगटन बनाम न्यूजीलैंड हो गया था मैच

हार्दिक ने 176 रन के स्कोर को अधिक बताते हुए कहा, हमने गेंदबाजी के दौरान 25 रन ज्यादा लुटा दिए थे। वॉशिंगटन सुंदर ने जिस तरह गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग की है उसे देखते हुए लग रहा है के मैच भारत बनाम न्यूजीलैंड से ज्यादा वॉशिंगटन बनाम न्यूजीलैंड हो गया था। यदि वो और अक्षर पटेल ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे जैसा कर रहे हैं वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आगे बहुत मददगार होंगे।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article