क्रिकेट

बुमराह की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट, इस टीम के खिलाफ कर सकते हैं कमबैक

IND vs NZ, Jasprit Bumrah Return: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द ही मैदान पर वापसी करने वाले हैं। टी20 वर्ल्ड कप के बाद उनको आराम दिया गया है। इसके चलते बुमराह श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। बांग्लादेश के खिलाफ भी वापसी करने की उम्मीद कम दिख रही है।

Image

गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह। (फोटो- ICC X)

Photo : Twitter

IND vs NZ, Jasprit Bumrah Return: टी20 वर्ल्ड कप में घातक गेंदबाजी करने वाले भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीम बुमराह अभी क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारत के चैम्पियन बनने के बाद बुमराह सहित कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित कई खिलाड़ियों की वापसी हो चुकी है, लेकिन बुमराह अभी टीम से बाहर चल रहे हैं। उनको अभी आराम दिया गया है। लेकिन अब वे जल्द ही मैदान पर वापसी करने वाले हैं। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार , भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वापसी करेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ खेलने का फैसला उन पर निर्भर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय टीम प्रबंधन और चयनकर्ता तेज गेंदबाजी आक्रमण में और अधिक विविधता लाना चाहते हैं।

जसप्रीत बुमराह की जरूरत

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि यह उस पर निर्भर करेगा कि वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों में खेलना चाहता है या नहीं। टीम प्रबंधन और चयनकर्ता इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी पांच टेस्ट मैचों के लिए बुमराह की जरूरत है।

टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह की घातक गेंदबाजी

अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था। इस मुकाबले में भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीम बुमराह की घातक गेंदबाजी देखने को मिली थी। बुमराह ने 8 मैचों में 4.17 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 15 विकेट चटकाए थे। वे भारत के दूसरे टॉप विकेटटेकर रहे थे, जबकि ओवरऑल तीसरे नंबर पर रहे थे।

भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला अक्टूबर में

भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला अक्टूबर में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से बेंग्लुरू में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर से पुणे में और तीसरा व आखिरी मुकाबला एक नवंबर से मुबई में खेला जाएगा।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article