स्पोर्ट्स

मोदी जी क्या नया नाम देंगे, स्वदेश लौटे नवदीप का शानदार स्वागत-ब्रॉन्ज लेकर लौटा है जैवलिन थ्रोअर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपना पहला मेडल जीतने वाले नवदीप सिंह का स्वदेश लौटने पर जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी से मिलने की इच्छा जताई। एएनआई से बात करते हुए नवदीप ने कहा 'मजा आ रहा है, मैं देश के लिए मेडल लेके आया हूं। मैं काफी खुश हूं।

Image

नवदीप सिंह (साभार-X)

भारत के एशियन पैरा गेम्स जैवलिन थ्रो इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाले नवदीप का देश लौटने पर जोरदार स्वागत हुआ। नवदीप को लोगों ने अपने कंधे पर उठाकर उनके ब्रॉन्ज मेडल को सेलिब्रेट किया। नवदीप से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने F40/F41 स्पर्धा में 42.55 मीटर दूर भाला फेंककर ब्रॉन्ज अपने नाम किया। यह एशियन पैरा गेम्स में नवदीप का पहला पदक था। इससे पहले उन्होंने 2024 पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

इस मौके पर वह भी काफी उत्साहित नजर आए। एएनआई से बात करते हुए नवदीप ने कहा 'मजा आ रहा है, मैं देश के लिए मेडल लेके आया हूं। मैं काफी खुश हूं। मैं चाहता हूं कि ये मजा मैं हर साल लूं और देश को दूं। पीएम मोदी से मुलाकात की संभावनाओं पर नवदीप ने कहा 'मैं उनसे मिलने के लिए खासा उत्साहित हूं। पिछली बार जब मैं उनसे मिला था तो उन्होंने मुझे एक नाम दिया था। देखता हूं कि इस बार वह मुझे कौन सा नया नाम देते हैं और कैसे हमारा स्वागत करते हैं? ओलंपिक को लेकर नवदीप ने कहा 'फिलहाल वह दीवाली के बारे में सोच रहे हैं। मेडल जीतने पर बहुत गौरवान्वित महसूस करता हूं।

भारत ने नंबर 4 पर किया था फिनिश

एशियन पैरा गेम्स की बात करें तो भारत का प्रदर्शन इस बार सबसे बेहतर रहा। पिछले पैरा गेम्स के तुलना में इस बार का भारतीय दल संख्या में आधे थे। इसके बावजूद अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उसने कुल 114 मेडल अपने नाम किए। 114 मेडल में भारत ने इस बार 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। भारत ने सर्वाधिक 65 मेडल पैरा एथलेटिक्स में जीते जबकि नंबर दो पर बैडमिंटन से कुल 16 मेडल आए।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article