IND vs NZ 3rd ODI Match Timing Today 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच
- Authored by: शिवम अवस्थी
- Updated Jan 18, 2026, 08:12 AM IST
IND vs NZ 3rd ODI Match Timing Today 2026: आज (18 January 2026) मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का तीसरा व फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मैच इंदौर में खेला जाएगा। तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को शिकस्त दी, जबकि दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पलटवार करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। अब आज निर्णायक मैच होगा। यहां हम जानेंगे भारत-न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मैच की टाइमिंग, किस मैदान पर है मैच और क्या है ट्रैक रिकॉर्ड।
भारत न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच कितने बजे शूरू होगा
- भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026
- आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा व फाइनल वनडे मैच
- निर्णायक मुकाबला इंदौर के मैदान पर हो रहा है
IND vs NZ 3rd ODI Match Timing Today 2026: टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था, लेकिन दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से शानदार जीत हासिल करते हुए सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया और इसे रोमांचक भी बना दिया। आज दोनों टीमों के बीच तीसरा और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा जो तय करेगा कि खिताब कौन जीतने वाला है। भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) तीसरा वनडे मैच इंदौर (Indore) में हो रहा है। सीरीज में न्यूजीलैंड ODI टीम की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं। जबकि, मेजबान भारतीय ODI टीम की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में है। इंडिया-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज (IND vs NZ ODI Series 2026) के आखिरी मैच में एक बार फिर सबकी नजरें विराट कोहली (Virat Kohli) पर टिकी होंगी क्योंकि इसके बाद अगला वनडे मैच कई महीनों बाद खेला जाएगा।
इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 284 रन बनाए थे, जिसमें सबसे अहम योगदान केएल राहुल (KL Rahul) का रहा था, जिन्होंने नाबाद 112 रनों की पारी खेली थी। वहीं, जवाब में कीवी टीम ने डेरिल मिचेल की नाबाद 131 रनों की ऐतिहासिक पारी और विल यंग की 87 रनों की पारी के दम पर 47.3 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली थी।
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट के आंकड़े (IND vs NZ Head To Head ODI Stats)
न्यूजीलैंड और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 122 मैच हो चुके हैं। टीम इंडिया ने 63 मैचों में जीत हासिल की है। वही, न्यूजीलैंड ने 51 मैचों में जीत हासिल की है, जिसमें मौजूदा सीरीज के दूसरे वनडे में मिली जीत शामिल है। दोनों टीमों के बीच एक वनडे मैच टाई और सात मुकाबले बेनतीजा रहे। भारतीय पिचों पर न्यूजीलैंड और मेजबान भारत के बीच अब तक 42 वनडे खेले गए हैं। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने 32 मैचों में जीत हासिल की है जबकि न्यूजीलैंड ने 8 मैचों में मेजबान भारतीय टीम को को हराया। आइए अब जानते हैं भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मुकाबला कब व कितने बजे शुरू होगा और इसे आप कब व कहां देख पाएंगे।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा व फाइनल वनडे मैच कहां होगा? (IND vs NZ 3rd ODI Match Venue)
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की अंतरराष्ट्रीय बाइलेटरल सीरीज का तीसरा ODI मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा।
कब होना है भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मुकाबला? (India vs New Zealand 3rd ODI Match Date)
भारत और मेहमान न्यूजीलैंड टीम के बीच तीसरा व फाइनल वनडे मैच 18 जनवरी 2026, रविवार को खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs NZ 3rd ODI Match Time)
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 1:00 बजे होगा।
तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत-न्यूजीलैंड की टीमें (India And New Zealand Full Squads For ODI Series 2026)
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, आयुष बडोनी, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड टीम: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, जोश क्लार्कसन, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिचेल, काइल जैमीसन, जेडन लेनॉक्स, आदित्य अशोक, माइकल रे, क्रिस्टियन क्लार्क, ग्लेन फिलिप्स, हेनरी निकोल्स और विल यंग।
भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के तीसरे वनडे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (IND vs NZ 3rd ODI Match Live Streaming)
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड वनडे टीम के बीच तीसरे अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच को किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं? (IND vs NZ Match TV Telecast Channel)
मेहमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मेजबान टीम इंडिया के बीच वनडे क्रिकेट सीरीज के तीसरे मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं की कमेंट्री के साथ लाइव देख सकेंगे।