क्रिकेट

बिना सब्सक्रिप्शन कहां देखें भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 आज के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के पास है जबकि न्यूजीलैंड का नेतृत्व मिचेल सैंटनर कर रहे हैं।

IND vs NZ Live Score Streaming

भारत और न्यूजीलैंड की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-BCCI)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया अपनी तैयारियों को अंतिम रुप देने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया की कमान इस फॉर्मेट के सबसे सफल कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास है जबकि न्यूजीलैंड का नेतृत्व मिचेल सैंटनर करेंगे जो हालिया वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। इस सीरीज में जहां सूर्यकुमार यादव की कोशिश फॉर्म पाने की होगी तो वहीं श्रेयस अय्यर मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा की कमी को पूरी करने उतरेंगे। कप्तान के तौर पर सूर्या के आंकड़े सुकून देने वाले हैं, लेकिन बतौर बल्लेबाज वह संघर्ष कर रहे हैं। सूर्या ने पिछले 19 मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। इस दौरान उन्होंने 123 की स्ट्राइक रेट से केवल 218 रन ही बनाए हैं।

टीम इंडिया ने पिछले 25 में से 18 मैच जीते हैं। इसका श्रेय काफी हद तक अभिषेक शर्मा की तूफानी शुरुआत और वरुण चक्रवर्ती की बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी को जाता है। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने 2024 टी20 विश्व कप के बाद खेले गए 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 13 में जीत हासिल की है। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़े कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच आजकब और कहां होगा? (IND vs NZ 1st T20 Date And Venue)

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड टीम के बीच पहला टी20 मैच आज (21 जनवरी 2026, बुधवार) को नागपुर के क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।

भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच आज कितने बजे शुरू होगा? (IND vs NZ 1st T20I Match Timing)

मेजबान भारत और मेहमान न्यूजीलैंड की टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच आज भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (IND vs NZ 1st T20 Match Live Streaming)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और उसकी वेबसाइट पर देख सकते हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण कहां देखें? (IND vs NZ 1st T20 Match TV Live Telecast In India)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होने वाले पहले टी20 मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

बिना सब्सक्रिप्शन कहां देखें भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला (Ind vs Nz 1st T20 Match Live Streaming)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले को आप बिना सब्सक्रिप्शन फ्री डीटीएच के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड आज के पहले मैच टी 20 मैच का स्क्वाड

भारत (India)न्यूजीलैंड (New Zealand)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान)मिचेल सैंटनर (कप्तान)
अभिषेक शर्माडेवोन कॉनवे
संजू सैमसन (विकेटकीपर)बेवन जैकब्स
इशान किशनडैरिल मिचेल
श्रेयस अय्यरग्लेन फिलिप्स
हार्दिक पंड्याटिम रॉबिन्सन
शिवम दुबेजिमी नीशम
अक्षर पटेलईश सोढ़ी
कुलदीप यादवजैक फाउल्स
जसप्रीत बुमराहमार्क चैपमैन
वरुण चक्रवर्तीमाइकल ब्रैसवेल
रिंकू सिंहरचिन रविंद्र
अर्शदीप सिंहकाइल जैमीसन
रवि बिश्नोईमैट हेनरी
हर्षित राणाजैकब डफी
क्रिस्टियन क्लार्क
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी 20 मैच हेड टू हेड टीम Aटीम B
Lost1014
No Result00
Tied11
Home Won74
Away Won74
Neutral Won02
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article