IND vs ENG 3rd T20 LIVE Telecast: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी, मंगलवार को राजकोट में खेला जाएगा। यह मुकाबला खांधेरी गांव स्थित निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम (Niranjan Shah Stadium, Rajkot) में खेला जाएगा। 5 मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-0 से आगे है। पहला मुकाबला 7 विकेट से जीतने वाली टीम इंडिया ने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया था। इस मैच में तिलक वर्मा ने अपने टी20 करियर की बेस्ट पारी खेली थी और नाबाद 72 रन बनाए थे।
दोनों टीमों की बात करें तो जहां इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) अब तक हुए दोनों मुकाबलों में बल्ले से अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं तो वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बल्ले से निराश किया है। गेंदबाजी में भारतीय स्पिन गेंदबाजों का जादू इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। खासतौर से वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) 5 विकेट लेकर इस सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं।
इस मुकाबले में टीम इंडिया की कोशिश जहां सीरीज पर कब्जा करने की होगी तो वहीं इंग्लैंड के पास सीरीज में बने रहने के लिए यह आखिरी मौका होगा।
निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रैंडली मानी जाती है। ऐसे में फैंस को एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। अगर आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों को जान लें।
भारत बनाम इंग्लैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जानकारी:
| भारत और इंग्लैंड मैच | जानकारी |
|---|---|
| मैच की तारीख | 28 January 2025 (मंगलवार) |
| मैच वेन्यू | Niranjan Shah Cricket Stadium, Rajkot |
| मैच का समय | 7:00 बजे शाम (Toss- शाम 6:30 बजे) |
| टीवी पर कहां देखें मैच | Star Sports |
| Live Streaming कहां देखें | Disney+ Hotstar |
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा (India vs England 3rd T20 Match Date)
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला मंगलवार (28 जनवरी 2025) को खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India vs England 3rd T20 Match Venue)
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम (Niranjan Shah Stadium) में खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India vs England 3rd T20 Match Time)
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम को 7:00 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले यानि 6:30 बजे होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs England 3rd T20 Match On Tv)
भारत और इंग्लैंड टी20 सीरीज को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs England 3rd T20 Match Live Streaming)
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर की जाएगी।
भारत और इंग्लैंड की टीमें
इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, मार्क वुड
भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती , रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
