क्रिकेट

IND vs ENG: दूसरे टी20 में दो बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया और इंग्लैंड, भारतीय टीम से इन दो की हुई छुट्टी

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दूसरे टी20 मुकाबले में भारत और इंग्लैंड की टीमें दो-दो बदलाव के साथ मैदान में उतरी हैं। टीम इंडिया ने क्यों किए विनिंग कॉम्बिनेशन में दो बदलाव?

Image

सूर्यकुमार यादव और जोस बटलर

Photo : AP

चेन्नई: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 7 विकेट अंतर से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम का कारवां चेन्नई पहुंचा तो टीम इंडिया के लिए परेशानियां बढ़ गई। टीम इंडिया का हाल चोट की वजह से चेन्नई में बेहाल हो गया। बीसीसीआई ने दूसरे टी20 मुकाबले से कुछ घंटे पहले नीतीश रेड्डी के साइड स्ट्रेन की वजह से सीरीज से बाहर होने और रिंकू सिंह पीठ में जकड़न की वजह से दूसरे और तीसरे टी20 से बाहर हो गए। वहीं शुक्रवार को अभ्यास के दौरान ओपनर अभिषेक शर्मा के चोटिल होने की खबर आई थी। लेकिन वो दूसरे टी20 के लिए उपलब्ध हैं। भारतीय टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में प्लेइंग-11 में दो बदलाव के साथ उतरने का फैसला किया है।

जुरेल को वॉशिंगटन को मिला मौका

भारतीय टीम में रिंकू सिंह की जगह ध्रुव जुरेल और नीतीश कुमार रेड्डी की जगह लोकल ब्वॉय नीतीश कुमार रेड्डी को मैदान में उतारने का फैसला किया। टीम के साथ शिवम दुबे और रमनदीप सिंह को बीसीसीआई ने जोड़ने के ऐलान किया। इन दोनों को इस मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला। भारतीय टीम इस मुकाबले में एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के साथ उतर रही है। दूसरे छोर से उनका साथ देने के लिए हार्दिक पांड्या भी हैं। मोहम्मद शमी को एक बार फिर प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया।

इंग्लैंड ने किए दो बदलाव

इंग्लैंड ने कोलकाता में हार के बाद अपनी टीम में दो बदलाव किए है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ(Jamie Smith) और ऑलराउंडर ब्रेडन कार्स(Brydon Carse) को टी20 डेब्यू का मौका दिया है। पहले टी20 में खेलने वाले जैकब बैथल और गस एटकिंसन की जगह इन दो खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में शामिल किया है।

दूसरे टी20 में ऐसी है भारत की प्लेइंग-11 (Team India Playing XI):

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

दूसरे टी20 में ऐसी है इंग्लैंड की प्लेइंग-11 (England Playing XI):

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टन, जैमी स्मिथ, जैमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article