क्रिकेट

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद ऋषभ पंत ने दिया बड़ा बयान, बोले- सहज महसूस करता हूं

IND vs BAN 1st Test Match, Rishabh Pant Statement: भारत ने पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश को 280 रन से हराया। टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस जीत के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया।

Image

टीम के साथियों के साथ ऋषभ पंत। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

IND vs BAN 1st Test Match, Rishabh Pant Statement: बांग्लादेश के खिलाफ आक्रामक शतकीय पारी के साथ अपने पसंदीदा प्रारूप में वापसी करने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रविवार को कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सहज महसूस करते हैं। पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन 109 रन की पारी के साथ इस प्रारूप में अपनी वापसी को यादगार बनाया। पंत दिसंबर 2022 में एक भीषण कार दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों से उबरने के बाद पहली बार टेस्ट मैच खेल रहे थे। यह उनके टेस्ट करियर का छठ शतक है।

पंत और शुभमन गिल (नाबाद 119) की शतकीय पारियों से भारत ने दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन पर घोषित कर बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रन का असंभव जैसा लक्ष्य दिया। बांग्लादेश की दूसरी पारी 234 रन पर सिमट गयी जिससे भारत ने इस मैच को 280 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया। पंत ने रविवार को मैच खत्म होने के बाद कहा, ‘यह शतक खास है क्योंकि मुझे चेन्नई में खेलना पसंद है। चोट के बाद मैं तीनों प्रारूप खेलना चाहता था और यह मेरा पहला टेस्ट था। उम्मीद है कि आने वाले दिन और बेहतर होंगे।’

उन्होंने कहा, ‘यह भावनात्मक था, मैं हर मैच में रन बनाना चाहता था जो नहीं हुआ। मैं हालांकि टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं क्योंकि इस प्रारूप में मैं सबसे ज्यादा सहज महसूस करता हूं। मुझे मैदान पर रहने पर किसी अन्य चीज से ज्यादा खुशी होती है।’ पंत ने 128 गेंद की पारी में 13 चौके और चार छक्के जड़ने के साथ गिल के साथ चौथे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि बाहर के लोगों ने क्या कहा लेकिन मैं परिस्थितियों से अपने मुताबिक निपटना चाहता था। जब आप 30 रन के आसपास तीन विकेट गंवा देते हैं तो साझेदारी करना अहम होता है। मैंने और गिल ने यही काम किया।’

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article