IND vs BAN Live Streaming: पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से आसान जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया जब बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी तो उसकी नजर एशिया कप फाइनल की टिकट पर होगी। अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही टीम इंडिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। दूसरी तरफ बांग्लादेश के भी हौसले बुलंद हैं, जो सुपर-फोर के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को हराकर यहां पहुंची है। श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में बांग्लादेश ने 169 रन का टारगेट हासिल किया था। ऐसे में भारतीय टीम उसे हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। जीतने वाली टीम की जगह एशिया कप फाइनल में लगभग पक्की हो जाएगी।
टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन की बात करें तो शायद ही इसमें कोई बदलाव होगा। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जो टीम खेली थी, टीम इंडिया उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी, जिसका सीधा मतलब है कि अर्शदीप सिंह बाहर बैठेंगे। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब होगा एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का मैच (IND vs BAN Match Date)
एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का मैच बुधवार, 24 सितंबर को होगा।
कहां होगा एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का मैच (IND vs BAN Match Venue)
एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
कितने बजे शुरू होगा एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का मैच (IND vs BAN Match Timing)
एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का यह मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 7.30 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का मैच (IND vs BAN Match On Tv)
एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का यह मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। हिंदी में आप सोनी स्पोर्ट्न 3 पर यह मुकाबला देख सकते हैं।
फ्री में कहां देखें भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का मैच (IND vs BAN Match Free On TV)
बांग्लादेश औ भारत के बीच सुपर-फोर के इस मैच को अगर आप फ्री में देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश होना चाहिए। डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच को बिना किसी खर्चे के देख पाएंगे।
कहां देखें एशिया कप में भारत और बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs BAN Match Live Streaming)
भारत और बांग्लादेश के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है, हालांकि इसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।
भारत और बांग्लादेश की टीम (India vs Bangladesh Match Squad)
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान, विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन।
