क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

IND vs BAN Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Rohit Sharma vs Najmul Hossain Shanto: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया और नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम उतरी।

Image

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले की आज से शुरुआत होने जा रही है। (फोटो- BCCI X)

Photo : Twitter

Who Won The Toss Today, IND vs BAN, India vs Bangladesh 2nd Test Match Toss Live: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 280 रन से जीत हासिल की थी। इसी जीत के साथ टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजर जीत के साथ सारीज पर कब्जा जमाने पर रहेगी, वहीं, बांग्लादेश की टीम मेजबान भारत को पटखनी देकर पहली जीत के साथ सीरीज को बराबर करने के इरादे से उतरेगी।

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। मैच का टॉस तय समय पर नहीं हो सका। ऑउटफील्ड गीली होने के कारण टॉस में देरी हुई है। भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

भारत और बांग्लदेश टॉस टाइम (IND vs BAN 2nd Test Match Toss Time)

- 9:00 AM

भारत और बांग्लदेश स्टेडियम (IND vs BAN 2nd Test Match Venue)

- गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल

भारत की प्लेइंग-11 (India Playing-11)

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश की प्लेइंग-11 (Bangladesh Playing-11)

शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद।

भारत का स्क्वॉड (India Squads)

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, लोकेश राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश का स्क्वॉड (Bangladesh Squads)

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, तास्किन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जाकिर अली अनिक, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article