क्रिकेट

IND vs BAN Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा, यहां देखें मैच से जुड़ी जानकारी

IND vs BAN, India vs Bangladesh 2nd Test Match Live Streaming Online: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा। मेजबान टीम भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। जानिए इस रोमांचक मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

IND vs BAN, India vs Bangladesh 2nd Test Match Live Streaming Online: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मुकाबले में बड़ी जीत हासिल की। इसी जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 27 सितंबर से खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम इंडिया से ज्यादा महत्वपूर्ण मेहमान टीम बांग्लादेश के लिए है। बांग्लादेश की टीम आज तक टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में जीत हासिल नहीं कर पाई है। टीम दूसरे टेस्ट मुकाबले में नई रणनीति के साथ उतरेगी और सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी। वहीं, टीम इंडिया की नजर बांग्लादेश के खिलाफ एक और सीरीज क्लीन स्वीप करने पर है। पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया के रवि अश्विन ने शतकीय पारी खेली थी, जबकि दूसरी पारी में ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली थी।

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कब से खेला जाएगा (India vs Bangladesh 2nd Test Match Date)

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला शुक्रवार (27 सितंबर 2024) से खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India vs Bangladesh 2nd Test Match Venue)

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India vs Bangladesh 2nd Test ODI Match Time)

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस सुबह 9.00 बजे होगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs Bangladesh 2nd Test Match On Tv)

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले का प्रसारण स्पोर्ट्स-18 चैनल पर किया जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs Bangladesh 2nd Test Match Live Streaming)

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article