IND vs BAN Asia Cup 2025 Super 4 Match 2025 Timing Today: एशिया कप 2025 में सुपर 4 राउंड की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इसके चौथे मैच में एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट टीम होगी वहीं दूसरी ओर उसकी पड़ोसी बांग्लादेश क्रिकेट टीम (IND vs BAN) होगी। दुबई का दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम इस खास मुकाबले की मेजबानी करने वाला है। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश की कमान लिटन दास(Litton Das) के हाथों में है। ये दोनों ही टीमें अपने पहले सुपर 4 मैच में जीत दर्ज करके आ रही है। एक तरफ जहां बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराकर चौंकाया था वहीं दूसरी ओर भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका को मात दी थी। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें फाइनल के टिकट के पास पहुंच सकती है।ऐसे में ये जान लेना जरूरी है कि भारतीय समयानुसार इस मैच (Indian National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team) के बीच मैच की शुरुआत कितने बजे से होने वाली है और टॉस भी कितने बजे से होने वाला है।
भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs BAN Head to Head)
भारत-बांग्लादेश की टीमें अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 बार भिड़ चुकी हैं और दिलचस्प बात यहां ये है कि भारत का पलड़ा बहुत भारी है। भारतीय टीम ने इन 17 मुकाबलों में से 16 में बांग्लादेश को पस्त किया है, जबकि बांग्लादेश सिर्फ एक बार टी20 मैच में टीम इंडिया को हराने में सफल हुई है। एशिया कप 2025 यूएई में हो रहा है, यानी न्यूट्रल वेन्यू। अगर न्यूट्रल वेन्यू पर इन दोनों टीमों के बीच खेले गए अब तक के टी20 मैचों के आंकड़े देखें तो 7 बार भारत-बांग्लादेश न्यूट्रल वेन्यू पर टकरा चुके हैं और सातों मैचों में टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर जीत दर्ज की है।
कब होगा एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का मैच (IND vs BAN Match Date)
एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का मैच बुधवार, 24 सितंबर को होगा।
कहां होगा एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का मैच (IND vs BAN Match Venue)
एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
कितने बजे शुरू होगा एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का मैच (IND vs BAN Match Timing)
एशिया कप में भारत और बांग्लादेश का यह मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 7.30 बजे होगा।
भारत और बांग्लादेश की टीम (India vs Bangladesh Match Squad)
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान, विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन।
