क्रिकेट

Yashasvi Jaiswal Century: पर्थ में शेर बने यशस्वी जायसवाल, जड़ दिया धमाकेदार शतक

Yashasvi Jaiswal Century: भारतीय टीम के युवा सितारे यशस्वी जायसवाल ने पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले ही मैच में शतक जड़ दिया है। ये उनका टेसट में चौथा शतक है और वे लगातार आगे बढ़ते ही जा रही हैं।

Image

यशस्वी जायसवाल शतक (फोटो- AP)

Yashasvi Jaiswal Century: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया में पहली बार खेल रहे यशस्वी ने आते ही पहले ही टेस्ट मैच में शतक जड़ तहलका मचा दिया है। यशस्वी जायसवाल पहली पारी में तो कुछ खास नहीं कर पाए थे लेकिन दूसरी इनिंग में आते ही समझदारी से बल्लेबाजी की और धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए शतक पूरा कर लिया। ये उनका टेस्ट में चौथा शतक है। इसी के साथ उन्होंने गावस्कर समेत ऑस्ट्रेलिया में पहले ही मैच में शतक जड़ने वाले भारतीय दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम जोड़ लिया है।

पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पहली पारी में यशस्वी जायसवाल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे और डक पर आउट हो गए थे। लेकिन इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने दमदार वापसी की। यशस्वी ने पहले संभल कर खेला और सिंगल लेते हुए आगे बढ़े। लेकिन अर्धशतक के बाद उन्होंने रफ्तार बढ़ाई और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गजों को भी नहीं छोड़ा।

केएल राहुल के साथ ऐतिहासिक साझेदारी

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच दिया है। इन दोनोंं ने 200 रनों की साझेदारी की और ये किसी भी भारतीय जोड़ी द्वारा ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी साझेदारी है। वहीं ये ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर केवल 5वीं विदेशी जोड़ी बन गई है जिसने 200 रन बनाए हैं। इसमें केएल राहुल का भी खास योगदान रहा है जिन्होंने 77 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन मिचेल स्टार्क के शिकार बन गए।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article