क्रिकेट

IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया मुकाबले से पहले यहां देखें आज का मैच कौन जीतेगा

IND vs AUS who will win Today Match, Aaj ka match kaun jitega, T20 World Cup 2024 India Vs Australia win Prediction: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में आज (24 जून 2010) को टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Image

IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया मुकाबले से पहले यहां देखें आज का मैच कौन जीतेगा

IND vs AUS who will win Today Match, Aaj ka match kaun jitega, T20 World Cup 2024 India Vs Australia win Prediction: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में सोमवार (24 जून 2024) को दो बड़ी टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह रोमांचक मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को सुपर-8 मुकाबले में लगातार दो जीत मिली है, जबकि मिचेल मार्श की कप्तानी वाली टीम ऑस्ट्रेलिया को दो मुकाबले में से एक मुकाबले में जीत और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। भारत 4 अंक के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 2 अंक के साथ टीम इंडिया से एक पायदान नीचे यानी दूसरे नंबर पर है।

IND vs AUS Win Probability: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज का मैच कौन जीतेगा

IND vs AUS Win Probabilityभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज का मैच कौन जीतेगा
मैचसुपर-8 मुकाबला (टी20 वर्ल्ड कप 2024)
तारीख24 जून 2024
स्थानडैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट लूसिया
टीम इंडिया की स्थिति2 जीत (4 अंक)
ऑस्ट्रेलिया की स्थिति1 जीत, 1 हार (2 अंक)
जीत प्रतिशत (भारत)55%
जीत प्रतिशत (ऑस्ट्रेलिया)45%
कुल टी20 मैच31
भारत की जीत19
ऑस्ट्रेलिया की जीत11
बेनतीजा मैच1
भारत का स्क्वॉडरोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉडमिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा

जीत प्रतिशत में टीम इंडिया आगे (Who will win Today Match Prediction)

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत प्रतिशत के मामले में आगे है। गुगल के मुताबिक, टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 55% है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत टीम 45% है। टीम इंडिया विजयी रथ पर सवार होने के इरादे से उतरेगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का दबदबा (Who will win Today Match Prediction)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 31 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। टीम इंडिया को 19 मैचों में जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 11 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका है।

टीम इंडिया का स्क्वॉड (India Vs Australia Today Match India's Squads)

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (India Vs Australia Today Match Australia's Squads)

मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।

टी20 वर्ल्ड कप का व‍िजेता कब कौन बना लिस्ट देखें

सालव‍िजेताउपव‍िजेतामेजबान
2007भारतपाकिस्तानसाउथ अफ्रीका
2009पाकिस्तानश्रीलंकाइंग्लैंड
2010इंग्लैंडऑस्ट्रेल‍ियावेस्टइंडीज
2012वेस्टइंडीजश्रीलंकाश्रीलंका
2014श्रीलंकाभारतबांग्लादेश
2016वेस्टइंडीजइंग्लैंडभारत
2021ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंडयूएई-ओमान
2022इंग्लैंडपाकिस्तानऑस्ट्रेलिया

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article