क्रिकेट

केएल राहुल के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर भी की भविष्यवाणी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 12, 2023, 04:14 PM IST

नागपुर टेस्ट में केएल राहुल पूरी तरह से फेल रहे। उन्होंने केवल 20 रन की पारी खेली, जिसके बाद भारत के पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने उनके सेलेक्शन पर सवाल खड़ा किया था। अब सुनील गावस्कर ने केएल राहुल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यह भी बताया कि शुभमन गिल को कब मौका मिल सकता है।

Image

सुनील गावस्कर पूर्व कप्तान भारत

Photo : Twitter

नागपुर टेस्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भले पारी और 132 रन से मैच जीत लिया हो, लेकिन इस मैच में केएल राहुल का प्रदर्शन चर्चा का विषय है। दरअसल केएल राहुल केवल 20 रन बनाकर आउट हो गए। मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने राहुल को प्लेइंग इलेवन में चुने जाने को लेकर बीसीसीआई की आलोचना की थी।

उन्होंने कहा था कि सरफराज खान और शुभमन गिल को उनके स्थान पर मौका दिया जाना चाहिए। लेकिन भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा 'जिस तरह राहुल ने पिछले 1-2 साल में प्रदर्शन किया है उसको देखते हुए दूसरे टेस्ट जोकि दिल्ली में होने वाला है मौका दिया जाना चाहिए। उस मैच के बाद गिल उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं।

बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी के परिणाम को लेकर भी उन्होंने भविष्यवाणी की। सुनील गावस्कर ने कहा कि टीम इंडिया इस सीरीज को 4-0 से जीतेगी। आपको बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को 3-1 या फिर 3-0 से सीरीज जीतना होगा।

इससे पहले वेंकटेश प्रसाद ने उनकी असफलता के बाद उनके सेलेक्शन को लेकर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा कि फेवरेट होने के कारण उन्हें बार-बार टीम में शामिल किया जा रहा है, नहीं तो 8 साल में 46 टेस्ट खेलने के बाद किसी खिलाड़ी का औसत 34 रहे यह ठीक नहीं है। उन्होंने राहुल के स्थान पर सरफराज खान और शुभमन गिल को मौका दिए जाने की बात कही।

गिल के बल्लेबाजी की बात करें तो साल 2023 की शुरुआत शानदार रही है। उन्होंने इस दौरान वनडे में अपना पहला दोहरा शतक और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना पहला शतक लगाया था। नागपुर टेस्ट से पहले इस बात की संभावना थी कि उन्हें केएल राहुल के स्थान पर मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और राहुल ने अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन से निराश किया।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article