Rubina Dilaik On Asim Riaz: बिग बॉस 13 फेम असीम रियाज (Asim Riaz) इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। असीम रिजाय और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का ब्रेकअप काफी समय पहले हो चुका है, लेकिन दोनों अब एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। हिमांशी ने असीम पर धर्म परिवर्तन करवाने से लेकर मारपीट तक के आरोप लगाए हैं और बदले में असीम ने भी हिमांशी के आरोपों को गलत कहा है। इन तमाम बायनबाजी के बीच अब रुबीना दिलैक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह असीम रियाज पर बुरी तरह भड़कती हुई नजर आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kuku Kohli की मौत से टूटीं पत्नी Aruna Irani, अंतिम विदाई से पहले फूट-फूटकर रोती नजर आईं एक्ट्रेस
रुबीना दिलैक का फूटा गुस्सा
रुबीना दिलैक इन दिनों बेशक एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन वह हिना खान के साथ मिलकर अपना एक पॉडकास्ट चला रही हैं। इस पॉडकास्ट में रुबीना दिलैक और हिना खान के पति अभिनव शुक्ला और रॉकी जायसवाल भी होते हैं। इस शो में चारों कलाकार मिलकर तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं और बहस करते हैं। रुबीना और हिना के पॉडकास्ट का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें रुबीना अकेले ही असीम रिजाय को जमकर खरी खोटी सुना रही हैं। इस वीडियो में रुबीना दिलैक बोलती दिखाई दे रही हैं, 'उसकी वजह से टीआरपी आती है। उसकी वजह से बिग बॉस चलता है और उसकी वजह से ही खतरों में इतना ज्यादा हाई आया था और उसकी वजह से ही बेटलग्राउंड और बाकी सब भी। तब मैं ऐसा रिएक्शन देती थी तेरी वजह से। वो जिस थाली में खाता है उसी में थूकता है।' रुबीना के बातों के बीच रॉकी भी बोलते हैं, 'वो थुकता नहीं है। वो मशीन गन चला देता है।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'ये बाद में लेलो', Gaurav Khanna पर सवाल किए जाने से भड़कीं Akanksha Chamola, बर्ताव देख हैरान हुए फैंस (Exclusive)
