क्रिकेट

IND vs AUS 2nd ODI: इंदौर में शुभमन गिल का हल्ला बोल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा दिया शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Sep 24, 2023, 04:57 PM IST

IND vs AUS 2nd ODI, Shubman Gill Century: भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर बल्ला चला। शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा। यह उनका इस साल का वनडे में पांचवां शतक है, जबकि ओवरऑल छठा शतक है।

Image

शुभमन गिल ने जड़ा शतक। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

IND vs AUS 2nd ODI, Shubman Gill Century: इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलने उतरी टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की। टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला एक बार फिर जमकर चला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेली। शुभमन गिल ने 108.69 की स्ट्राइक रेट से 92 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। गिल और श्रेयस की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मदद से टीम इंडिया का स्कोर 215 रन के पार पहुंच गई है।

शुभमन ने साल का 5वां शतक जड़ा

2019 में डेब्यू करने वाले शुभमन गिल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर बल्ला चला। उन्होंने वनडे करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला शतक जड़ा। यह उनका इस साल का पांचवां शतक है। इससे पहले शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो शतक जमाए थे, जबकि बांग्लादेश, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ एक-एक शतक जमा चुके हैं।

गिल और श्रेयस ने की 200 रन की साझेदारी

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया के लिए 200 से ज्यादा रन की साझेदारी की। दोनों ने 163 गेंदों पर 200 रन की साझेदारी की। यह इंदौर के होलकर स्टेडियम में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 212 रन की साझेदारी की थी। शुभमन गिल ने 74 गेंदों पर 92 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर ने 90 गेंदों पर 105 रन की पारी खेली। वहीं, शुभमन गिल 97 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 104 रन बनाए।

पहले वनडे में भी चला था गिल का बल्ला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 8 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में भी शुभमन गिल ने सबसे बड़ी पारी खेली थी। शुभमन गिन ने 117.46 की स्ट्राइक रेट से 63 गेंदों पर 6 चौके और दो छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 74 रन बनाए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article