क्रिकेट

Ind vs Aus ODI Schedule: टेस्ट के बाद अब वनडे में होगा धमाल, जानें पूरा कार्यक्रम

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 14, 2023, 08:59 AM IST

Ind vs Aus ODI Schedule: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत 17 मार्च से होने जा रही है। टेस्ट के बाद अब टीम इंडिया की कोशिश वनडे सीरीज में भी अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी। पहला वनडे हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में खेला जाएगा।

Image

भारतीय वनडे स्क्वॉड

Photo : Twitter

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2-1 से जीतने के बाद अब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में उतरेगी। यह वर्ल्ड कप वाला साल है, इसको देखते हुए टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पूरी ताकत आजमाने से अच्छा दूसरा कोई विकल्प नहीं होगा। 17 मार्च से शुरू होने वाले वनडे सीरीज का आखिरी मैच 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में पहली बार इंजरी के बाद रवींद्र जडेजा काे शामिल किया गया है, जबकि जयदेव उनादकट को लंबे वक्त बात वनडे टीम में जगह मिली है।

रोहित के बिना पहला वनडे

3 मैच की वनडे सीरीज की खास बात यह है कि टीम इंडिया पहले वनडे में रोहित शर्मा के बिना उतरेगी। इस मैच में टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी। रोहित निजी कारणों से इस मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे, जिसकी जानकारी बीसीसीआई ने टीम की घोषणा करने के वक्त दे दी थी।

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का कार्यक्रम(Ind vs Aus ODI Schedule)

3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में, दूसरा मुकाबला 19 मार्च को विशाखापट्नम में और तीसरा और आखिरी मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा।

पहला वनडे, 17 मार्च(शुक्रवार)- वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम मुंबई

दूसरा वनडे, 19 मार्च (रविवार)-वाई एस राजशेखर रेड्डी विशाखापट्टनम

तीसरा वनडे, 22 मार्च (बुधवार)-एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

ये सभी वनडे मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे खेले जाएंगे।

टीम इंडिया स्क्वॉड- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

नोट- श्रेयस अय्यर पर फैसला बाकी, रोहित पहले वनडे में नहीं उतरेंगे उनके स्थान पर हार्दिक पांड्या करेंगे कप्तानी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article