क्रिकेट

फैंस से भिड़े किंग कोहली, आउट होकर लौटते वक्त क्राउड ने की थी विराट की हूटिंग (वीडियो)

IND vs AUS: विराट कोहली के लिए कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में जब वह आउट होकर वापस लौट रहे थे तो उन्हें हूटिंग का सामना करना पड़ा। विराट 36 रन बनाकर आउट हुए।

Image

विराट कोहली (साभार-X स्क्रीनग्रैब)

IND vs AUS: फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली के लिए कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है। शुक्रवार को एक वक्त जब लगा कि उन्होंने अपनी लय पा ली है तो स्कॉट बोेलेंड की बाहर जाती गेंद को छेड़कर आउट हो गए। इस सीरीज में उनका इस तरह से आउट होना कोई नई बात नहीं। वह इस पूरे दौरे पर इसी तरह से बाहर जाती गेंद पर आउट हो रहे हैं। एमसीजी में भी वही हुआ तो फैंस खुद को रोक नहीं पाए। नतीजा ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट में आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय उन्हें हूटिंग का सामना करना पड़ा और दर्शकों ने उनका मजाक भी बनाया। विराट 86 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद वह मुड़कर दर्शकों के साथ कुछ देर तक बहस करने लगे। कोहली का व्यवहार मौजूदा चौथे टेस्ट में चर्चा का विषय बन गया है जिसमें उन्होंने पहले दिन पदार्पण करने वाले 19 वर्षीय सैम कोंस्टास को कंधे से धक्का दिया था। इसके परिणामस्वरूप उन पर जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट अंक दिया गया।

शुक्रवार को कोहली 36 रन बनाने के बाद स्कॉट बोलैंड की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हो गये।

जब वह ड्रेसिंग रूम की ओर जाने के लिए ‘टनल’ में दाखिल हुए तो एमसीजी के उस हिस्से में मौजूद प्रशंसकों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया और कुछ टिप्पणियां भी कीं। जिसकी एक छोटी सी क्लिप तब से वायरल हो गई है। इस 22 सेकेंड के वीडियो में कुछ स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं दे रहा लेकिन इसे सुनने के बाद वह वापस मुड़े। यह 36 साल का खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों की टिप्पणियों से नाराज दिख रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वापस पवेलियन की ओर पहुंचाया लेकिन कोहली बाईं ओर स्टैंड की ओर देख रहे थे। बृहस्पतिवार को कोंस्टास के साथ उनकी टक्कर की आलोचना करते हुए भारत के पूर्व खिलाड़ियों ने भी इसे गैरजरूरी बताया था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article