क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta IND vs AUS 2nd Test: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट शुरू होगा आज, भारत ने जीता टॉस किया ये फैसला

IND vs AUS Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Rohit Sharma vs Pat Cummins: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज(6 दिसंबर,2024) से एडिलेड में डे-नाइट फॉर्मेट में पिंक बॉल के साथ खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करना चाहेगी। आइए जानते हैं कि मैच में टॉस कौन जीता है।

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट आज का टॉस कौन जीता

Who Won The Toss Today, IND vs AUS, India vs Australia 2nd Test Match Toss Live:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज(6 दिसंबर, 2024) से एडिलेड के एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम में धमाकेदार जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की शुरुआती बढ़त हासिल कर ली। एडिलेड में मुकाबला डे-नाइट फॉर्मेट में पिंक बॉल के साथ खेला जा रहा है। पिंक बॉल के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम और घातक हो जाती है। पिंक बॉल तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है और लंबे समय तक स्विंग करती है। ऐसे में टॉस की भूमिका इस फॉर्मेट में अहम हो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मुकाबले रोहित शर्मा या पैट कमिंस किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला?

भारत और ऑस्ट्रेलिया टॉस टाइम ( IND vs AUS 2nd Test Match Toss Time)

- 9:00 AM

भारत और ऑस्ट्रेलिया स्टेडियम (IND vs AUS 2nd Test Match Venue)

- एडिलेड ओवल

भारत और ऑस्ट्रेलिया टॉस विजेता का नाम( IND vs AUS 2nd Test Toss Winner)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

ऐसी है दोनों की प्लेइंग-11(Playing XI)

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11(Australia Playing XI):

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क।

भारत की संभावित प्लेइंग-11(India Playing XI):

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा(कप्तान), ऋषभ पंत(विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article