क्रिकेट

'मैं झूकेगा नहीं' हार के बाद नागपुर में दिखा David Warner का पुष्पा अवतार, देखें वीडियो

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 12, 2023, 02:40 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का बॉलीवुड प्यार किसी से छिपा नहीं है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन में जहां ऑस्ट्रेलिया को करारी हार का सामना करना पड़ा वहां भी वॉर्नर एक अलग मूड में नजर आए। उनका यह बॉलीवुड अवतार सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।

Image

डेविड वॉर्नर पुष्पा अवतार

ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का बॉलीवुड से लगाव किसी से छिपा नहीं है। वह आए दिन सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के गानों और डायलॉग पर रील बनाते नजर आते हैं। उनका यही प्यार नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन पर भी दिखा, जहां ऑस्ट्रेलिया को 3 दिन में ही करारी हार का सामना करना पड़ा। नागपुर में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन के अंतर से हराया। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रन के जवाब में 400 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी केवल 91 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 की बढ़त हासिल की।

नागपुर में वॉर्नर का 'पुष्पा' अवतार

इस मैच के दौरान फैंस ने डेविड वॉर्नर से पुष्पा के आइकॉनिक सीन दोहराने की बात की और वॉर्नर ने उन्हें निराश नहीं किया। वॉर्नर ने ड्रेसिंग रूम से फिल्म पुष्पा का 'मैं झूकेगा नहीं' वॉर्नर का यह स्टेप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा कि वॉर्नर कभी भी एंटरटेन करने से नहीं चूकते हैं। इसके अलावा वॉर्नर का फील्डिंग करते हुए एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वह डांस करते नजर आ रहे हैं।

बल्लेबाजी में फेल रहे थे वॉर्नर

नागपुर टेस्ट में बल्लेबाजी की बात करें तो डेविड वॉर्नर दोनों ही पारी में फेल रहे। पहली इनिंग में उन्होंने 1 और दूसरी इनिंग में केवल 10 रन बनाया। पहली इनिंग में वह मोहम्मद शमी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए तो दूसरी इनिंग में अश्विन का शिकार बने। 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके वॉर्नर को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही है कि ऑस्ट्रेलिया टीम उन्हें दूसरे टेस्ट में ड्रॉप कर सकती है।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article