क्रिकेट

एशिया में आते ही फूल जाते हैं ऑस्ट्रेलिया के हाथ-पांव, आंकड़े देते हैं गवाही

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 05:41 PM IST

Ind vs Aus: बॉर्डर-गावास्कर ट्रॉफी में एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया का खराब फॉर्म बरकरार है। टीम इंडिया ने दिल्ली टेस्ट जीतकर एक बार इस ट्रॉफी को जीतने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है। ऑस्ट्रेलिया टीम के एशिया में आंकड़े बताते हैं कि टीम का प्रदर्शन बिल्कुल अच्छा नहीं है।

Image

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

Photo : Twitter

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट 6 विकेट से जीत लिया। भारत के सामने जीत के लिए 115 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इसके साथ ही टीम इंडिया ने लगातार चौथी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज जीत की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ा दिया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत में आकर सरेंडर किया हो। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार भारतीय सरजमीं पर 2004 में टेस्ट सीरीज जीता था।

15 साल में केवल 5 जीत

एशिया में ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रदर्शन की बात करें तो 2008 से टीम अब तक केवल 5 जीत ही हासिल कर पाई है। 15 साल में खेले गए 33 टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 20 टेस्ट में हार मिली है, जबकि 8 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में एशिया की धरती पर ऑस्ट्रेलिया की जीत का प्रतिशत केवल 15.15 रहा है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत का दबदबा1996 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला एडिशन खेला गया था, तब से आज तक टीम इंडिया का दबदबा रहा है। टीम इंडिया ने 9 बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया केवल 5 बार इस ट्रॉफी को जीत पाई है। पिछले तीन सीजन की बात करें तो टीम इंडिया ने डॉमिनेट किया है। टीम इंडिया 2016-17 में ऑस्ट्रेलिया में और 2018-19 और 2020-21 में अपने घर में जीती है।

काम नहीं आई ऑस्ट्रेलिया की तैयारी

ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस दौरे पर आने के लिए खूब तैयारी की थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे खतरनाक रहे रविचंद्रन अश्विन को लेकर टीम ने नेट्स में खूब पसीने बहाए थे, लेकिन पहले टेस्ट में अश्विन ने अपना एक्शन बदलकर टीम को चौंका दिया तो दूसरे टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को चारो खाने चित्त कर दिया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article