बिजनेस

Share Market Today : बाजार की मजबूत शुरुआत, Sensex 200 और Nifty 60 अंक चढ़ा

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 200 और निफ्टी में 60 अंक से ज्यादा की तेजी है। खासतौर पर IT सेक्टर में तीन दिन की बिकवाली के बाद खरीदारी लौटी है।

Image

बाजार में मिलाजुला कारोबार (Image Source: iStockphoto)

Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार, 28 अगस्त को हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। Sensex करीब 217 अंक चढ़कर 77,150 के ऊपर पहुंच गया, जबकि Nifty 50 करीब 50 अंक की बढ़त के साथ 24,141 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार को ग्लोबल संकेतों से भी सपोर्ट मिला है। अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को मजबूती रही और आज एशियाई बाजारों में भी ज्यादातर इंडेक्स बढ़त में हैं।

Sensex-Nifty की मजबूत शुरुआत

सुबह 9:15 बजे के आसपास Sensex 216.74 अंक यानी 0.28% की बढ़त के साथ 77,150.33 पर कारोबार कर रहा था। इंडेक्स ने 77,128.05 पर कारोबार शुरू किया और शुरुआती कारोबार में 77,183.62 का हाई बनाया। इसका निचला स्तर 77,043.34 रहा। वहीं, Nifty 60 अंक की तेजी के साथ 24,151.05 पर पहुंच गया। Nifty ने 24,122.60 पर शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में 24,158 का हाई बनाया। इंडेक्स का इंट्राडे लो 24,110.90 रहा।

ग्लोबल मार्केट्स में मजबूती

एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला लेकिन कुल मिलाकर सकारात्मक रुख देखने को मिला। Nikkei 225 करीब 0.59% और Hang Seng 0.45% ऊपर था। Taiwan Weighted में 1% से ज्यादा की तेजी रही। हालांकि KOSPI 1.52% और SET Composite करीब 0.97% नीचे था।

भारतीय बाजार को अमेरिकी बाजारों की मजबूती से भी सपोर्ट मिला। पिछले सत्र में Dow Jones 0.20% चढ़ा, जबकि S&P 500 में 0.72% और Nasdaq में 1.57% की तेजी रही। खास तौर पर टेक्नोलॉजी शेयरों में मजबूती का असर भारतीय IT शेयरों पर भी दिखाई दे रहा है।

IT शेयरों में जोरदार खरीदारी

सेक्टोरल इंडेक्स में शुरुआती कारोबार में Nifty IT सबसे मजबूत प्रदर्शन करने वाले इंडेक्सों में रहा। यह करीब 1.64% ऊपर कारोबार कर रहा था।

इसके अलावा Nifty Media में 0.47%, Nifty Metal में 0.31%, Nifty Consumer Durables में 0.22% और Healthcare Index में 0.09% की तेजी रही। दूसरी ओर Nifty Financial Services में 0.22%, Nifty FMCG में 0.20%, Nifty Realty में 0.21% और Nifty Cement में 0.52% की गिरावट दिखी। Nifty Bank भी करीब 0.15% नीचे था।

रुपया और कच्चे तेल का हाल

करेंसी मार्केट में डॉलर के मुकाबले रुपया 95.5350 के स्तर पर था। रुपया पिछले बंद भाव 95.4200 के मुकाबले कमजोर हुआ है। कमोडिटी मार्केट में Brent Crude 88.15 डॉलर प्रति बैरल पर 0.42% नीचे था। वहीं अमेरिकी Crude Oil 83.07 डॉलर पर 0.55% गिरा हुआ था। सोने की कीमत भी शुरुआती कारोबार में 0.44% नीचे 4,580.27 डॉलर पर थी। हालांकि सोने का तकनीकी रुझान अभी भी मजबूत बना हुआ है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article