क्रिकेट

IND vs AUS 4th Test LIVE Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहम मुकाबला कल से, जानिए कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा मैच

India vs Australia 4th Test Match Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबर है जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

IND vs AUS 4th Test, India vs Australia Test Match Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैचों का रोमांच जारी है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार से खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार हैं। सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को जीत मिली थी, जबकि दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल कर बढ़त को बराबर कर लिया था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला काफी रोमांचक भरा रहा और यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था। अब दोनों टीमों की नजर जीत के साथ सीरीज में बढ़त हासिल करने पर है। इस मुकाबले में फैंस की नजर रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल की बल्लेबाजी पर रहेगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला कब से खेला जाएगा (India vs Australia 4th Test Match Match Date)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला गुरुवार ( 26 दिसंबर 2024) से खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India vs Australia 4th Test Match Venue)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India vs Australia 4th Test Match Time)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार 5 AM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 4.30 AM बजे होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs Australia 4th Test Match On Tv)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मुकाबले का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs Australia 4th Test Match Live Streaming)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article