देश

ओवैसी की तारीफ में BJP के किरेन रिरिजू ने पढ़े कसीदे, विपक्ष को दी AIMIM चीफ से सीखने की नसीहत

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की तारीफ करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय हितों के मुद्दों पर समझदारी से बात करते हैं, जिससे विपक्ष को सीख लेनी चाहिए।

Image

किरेन रिजिजू ने की ओवैसी की तारीफ (फोटो- PTI & @KirenRijiju)

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जमकर तारीफ की है। जिस बीजेपी पर ओवैसी जमकर बरसते रहे हैं, उन्हीं से रिजिजू ने विपक्ष को सीखने की नसीहत दी है। किरेन रिजिजू ने हालिया घटनाक्रमों, आंदोलनों और बयानों पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी-कभी असदुद्दीन ओवैसी भारत के राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर समझदारी भरी बातें करते हैं, विपक्ष को उनसे सीखना चाहिए।

ओवैसी की किरेन रिजिजू ने क्यों की तारीफ?

किरेन रिजिजू ने ओवैसी के बयान का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- "कभी-कभी असदुद्दीन ओवैसी भारत के राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर समझदारी बातें करते हैं, हालांकि हम उनकी कट्टर मुस्लिम-केंद्रित नीतियों का विरोध करते हैं। अगर विपक्ष के कुछ नेता हमारी बात नहीं सुनना चाहते, तो उन्हें ओवैसी से सीखना चाहिए। Now it's clear who're Anti-India gang"

एक दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ’’सत्ता परिवर्तन’’ संबंधी बयान को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि यह टिप्पणी उनके उस एजेंडे को स्पष्ट रूप से उजागर करती है, जिसका उद्देश्य ’’विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करना है’’। नवीन ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि विपक्ष की लड़ाई चुनाव सुधारों, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) या देश के युवाओं के भविष्य के लिए नहीं है, बल्कि अराजकता फैलाकर किसी भी कीमत पर "सत्ता हासिल करने" के लिए है।

ओवैसी के पोस्टर में क्या?

किरेन रिजिजू ने जो ओवैसी का पोस्टर शेयर किया है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की गई है। ओवैसी के हवाले से कहा गया है, "कोई गोरा हमें हुक्म नहीं दे सकता, नरेंद्र मोदी से मेरी 100 मतभेद हो सकती है, लेकिन मैं अपने देश और संवैधानिक पद का अपमान बर्दास्त नहीं करूंगा। हमें दुनिया में सबसे सस्ता डेटा मिल रहा है।

दरअसल हाल के दिनों विपक्ष की ओर से SIR में धांधली को लेकर आंदोलन जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा जा रहा है। रिजिम चेंज की बात की जा रही है। इसी को लेकर बीजेपी, कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टी पर हमलावर है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article