क्रिकेट

IND vs AUS 3rd T20 Match Timing Today 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बराबरी करने उतरेगी भारतीय टीम, जानें कब शुरू होगा मैच

IND vs AUS 3rd T20 Match 2025 Timing Today, इंडिया ऑस्ट्रेलिया का मैच आज कितने बजे शुरू होगा? टीम इंडिया और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच आज (02 November 2025) को पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला होबार्ट के बेलरिवे ओवल में खेला जाने वाला है। आइए जानते हैं कि तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा।

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मैच का समय

IND vs AUS 3rd T20 Match 2025 Timing Today: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज (2 नवंबर 2025) को खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन होबार्ट के वेलविरे ओवल (Bellerive Oval) में किया जा रहा है। मैच में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के हाथों में है। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था वहीं तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एक तरफा तरीके से जीत दर्ज कर ली थी। ऐसे में भारतीय टीम इस मैच में जीत कर सीरीज में बराबरी करने के लिए उतरेगी। आइए जानते हैं कि मैच कब और कितने बजे से शुरू होने वाला

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs AUS Head to Head in T20)

अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 क्रिकेट इतिहास में 34 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में भारत का पलड़ा ही भारी रहा है। भारत ने 20 बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को मात दी है। जबकि ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 12 टी20 मैचों में टीम इंडिया के खिलाफ जीत मिली है। वहीं दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला था। अगर बात करें ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए टी20 मैचों की, तो अब तक ऑस्ट्रे्लिया में दोनों देशों के बीच 14 टी20 मैच हो चुके हैं जिसमें 7 बार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपने घर में 5 मैचों में ही भारत को हराया है और एक मैच रद्द हुआ है।

कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच? (AUS vs IND 3rd T20 Match Date)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला रविवार, 2 नवंबर 2025 को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला? (AUS vs IND 3rd T20I Match Venue)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होबार्ट के बेलिवरे ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच? (IND vs AUS 3rd T20 Match Timing)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू हो जाएगा, जबकि मैच का टॉस आधा घंटा पहले यानी 1.15 बजे होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला? (IND vs AUS 3rd T20 Match On TV)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (AUS vs IND 3rd T20I Match Live Streaming)

आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इसे आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।

ऐसी है भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें (IND and AUS T20 Teams)

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर

ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (गेम 1–3), ज़ेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (गेम 3–5), टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस (गेम 4–5), ग्लेन मैक्सवेल (गेम 3–5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड (गेम 1–2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस और मैथ्यू कुहनेमैन।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article