क्रिकेट

IND vs AUS: टेस्ट में बेस्ट बॉलिंग फिगर्स के साथ रवींद्र जडेजा ने तोड़ा रविचंद्रन अश्विन का 7 साल पुराना रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 19, 2023, 11:59 AM IST

रवींद्र जडेजा ने कंगारुओं के खिलाफ नई दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में कहर बरपा कर अपने नाम भारत के लिए सबसे तेज गति से पारी में 7 विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ये उनका टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी है।

Image

रवींद्र जडेजा

Photo : AP

नई दिल्ली: चोट से उबरकर टीम इंडिया में वापसी करने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा कंगारुओं के खिलाफ टेस्ट सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों से जमकर कहर बरपा रहे हैं। नागपुर टेस्ट में एक पारी में पांच विकेट और पचासा जड़कर टीम इंडिया की जीत के हीरो बने सर जडेजा ने दिल्ली में भी अपने धमाकेदार प्रदर्शन को जारी रखा। इस बार बल्ले से वो बड़ी पारी तो नहीं खेल सके लेकिन गेंदबाजी में एक बार फिर कहर बरपाते हुए कंगारुओं को हार के मुहाने पर ला खड़ा किया।

सबसे तेजी गति से पारी में 7 विकेट, करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

नई दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में सर जडेजा ने कहर बरपाया कि एक सत्र में ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 52 रन जोड़कर 9 विकेट गंवा दिए। जडेजा ने 42 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए और टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने सबसे तेजी से पारी में सात विकेट लेने का रविचंद्रन अश्विन का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। जडेजा ने महज 12.1 ओवर यानी 73 गेंद में 42 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए। अश्विन ने साल 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 13.5 ओवर में 7 विकेट चटकाए थे।

भारत के लिए सबसे तेजी से पारी में 7 विकेट

12.1 ओवर-रवींद्र जडेजा बनाम ऑस्ट्रेलिया-2023

13.5 ओवर-रविचंद्रन अश्विन बनाम न्यूजीलैंड-2016

15.2 ओवर-नरेंद्र हिरवानी बनाम वेस्टइंडीज-1988

15.2 ओवर-इरफान पठान बनाम जिंबाब्वे-2005

17.3 ओवप-अनिल कुंबले-बनाम ऑस्ट्रेलिया-2004

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मचा रहे हैं धमाल

रवींद्र जडेजा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचा रहे हैं। सीरीज के नागपुर में पहले टेस्ट मैच में जडेजा ने 81 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे। वहीं नई दिल्ली में दूसरी पारी में विकेटों का सत्ता जड़कर मैच में 110 रन देकर 10 विकेट उन्होंने अपने नाम कर लिए हैं। जडेजा के नाम सीरीज में 11.24 के औसत से कुल 17 विकेट हो गए हैं जो कि सबसे ज्यादा है। वहीं दूसरे पायदान पर काबिज रविचंद्रन अश्विन के खाते में 13.93 के औसत से 14 विकेट आए हैं। वहीं नागपुर में 70(185) रन बनाने वाले जडेजा दिल्ली में 26(74) रन की पारी खेल सके। उनके नाम सीरीज में 2 पारियों में 86 रन हो गए हैं। जो कि विराट और स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाजों से भी ज्यादा हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article