क्रिकेट

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह के पंजे में फंसी ऑस्ट्रेलियाई टीम, अपने घर पर 104 रनों पर ढेर

India vs Australia 1st Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने पर्थ में अपना दबदबा लगातार जारी रखा है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 104 रनोंं पर ऑलआउट कर दिया है। इसी के चलते भारत ने 46 रनों की लीड भी बना ली है। आइए जानते हैं ऑस्टेलिया की पारी का लेखा जोखा।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

India vs Australia 1st Test: भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने एक पारी के पांच विकेट लेने का कारनामा 11वीं बार किया जबकि टेस्ट में पदार्पण कर रहे हर्षित राणा ने शानदार पहला स्पैल डाला जिसकी मदद से भारत ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच के समय आस्ट्रेलिया को 104 रन पर आउट कर दिया।

आस्ट्रेलिया के लिये आखिरी जोड़ी मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने भारत को आखिरी विकेट के लिये काफी इंतजार कराया । आस्ट्रेलिया के नौ विकेट 79 रन पर गिर गए थे जिसके बाद स्टार्क (113 गेंद में 26 रन) और हेजलवुड (31 गेंद में नाबाद सात रन) ने 18 ओवर तक चली 25 रन की साझेदारी की । इसकी वजह से भारतीय टीम 46 रन की ही बढत ले सकी।

दूसरे दिन की शानदार शुरुआत

भारत के लिये शुरूआत अच्छी रही जब बुमराह ने दूसरे ही ओवर में एलेक्स कारी को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों लपकवाया । बुमराह ने 18 ओवर में 30 रन देकर पांच विकेट लिये ।दूसरे दिन गेंदबाजी की शुरूआत हर्षित ने की जिन्होंने 15 . 2 ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट लिये।हर्षित ने कई शॉर्ट गेंदें फेंकी और एक पर नाथन लियोन ने गली में केएल राहुल को कैच दे दिया।उस समय आस्ट्रेलियाई टीम भारत के पहली पारी के स्कोर 150 रन से 71 रन पीछे थी । केकेआर के अपने साथी खिलाड़ी स्टार्क के खिलाफ हालांकि शॉर्ट गेंदों की उनकी रणनीति काम नहीं आई । स्टार्क ने शानदार रक्षात्मक खेल दिखाया और कुछ हवाई शॉट भी खेले और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने में मदद की।

ऐसी रही भारत की पहली पारी

मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को शुरुआत में ही यशस्वी जायसवाल के रुप में बड़ा झटका लग गया। इसके बाद केएल राहुल और पड्डिकल ने संघर्ष किया लेकिन देवदत्त बिना खाता खोले चले गए। बाद में कोहली भी केवल 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद पंत और केएल राहुल ने साझेदारी की और टीम को उम्मीद दिलाई लेकिन राहुल कैच आउट हो गए। बाद में नीतीश कुमार रेड्डी और पंत की साझेदारी की बदौलत टीम 150 रन तक पहुंची लेकिन ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से नीतीश राणा ने सबसे बड़ी 41 रनों की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 4 विकेट झटके।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article