नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा। आज भारतीय टीम 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन से आगे खेलना शुरू करेगा। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से रोहित शर्मा 55 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि नाइट वॉचमैन रविचंद्रन अश्विन को अपना खाता खोलना है। राहुल और रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के 177 रन के जवाब में पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। राहुल 20 रन बनाकर डेब्यूटांट टॉड मर्फी का शिकार बने। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने केवल 177 रन बनाकर ढेर हो गई।
क्रिकेट
Ind vs Aus 1st Test Day One Highlights: नागपुर में फिरकी के जाल में फंसे कंगारू, टीम इंडिया के नाम रहा पहला दिन
- Authored by: समीर कुमार ठाकुर
- Updated Feb 10, 2023, 08:26 AM IST
