क्रिकेट

IND vs AUS 1st T20 Match Toss Update: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, किया ये फैसला

IND vs AUS Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज (29 अक्टूबर 2025) को कैनबरा के मानुका ओवल में खेला जा रहा है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है और टॉस जीतने वाली टीम ने क्या फैसला किया है।

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टॉस विजेता

IND vs AUS Aaj ka Toss kaun Jeeta: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार (29 अक्टूबर 2025) को खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन कैनबरा के मानुका ओवल में किया जाएगा। इस मैच में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के पास है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का आयोजन किया गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली थी। ऐसे में भारतीय टीम हार का बदला लेना चाहेगी और जीत के साथ दमदार शुरुआत करना चाहेगी। इस मैच में टॉस की खास भूमिका हो सकती है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है और विजेता ने क्या फैसला किया है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टॉस का समय (IND vs AUS Toss Time)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज के मैच का टॉस दोपहर 1:15 बजे होगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टॉस की जगह (IND vs AUS Toss Venue)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज का मुकाबला कैनबरा के मानुका ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज का टॉस किसने जीता (IND vs AUS Toss Win Today)

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया और भारत की T20 टीमें (Australia And India T20 Squads)

ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जोश हेजलवुड (मैच 1–2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल (मैच 3–5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट (मैच 1–3) और मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (मैच 3–5), टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस (मैच 4–5) और नाथन एलिस।

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और जितेश शर्मा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article