Mohammed Shami bowled Cameron Green, IND vs AUS 1st ODI: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। सीरीज के इस पहले वनडे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई और देखते-देखते 35.4 ओवर में 188 रन उनकी पूरी टीम ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग की जिसमें मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 3-3 विकेट झटके। इस दौरान मोहम्मद शमी का एक विकेट सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।
मोहम्मद शमी ने इस पारी में 3 शानदार विकेट चटकाए। उन्होंने जोश इंग्लिस, कैमरन ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इनमें से जोश इंग्लिस और कैमरन ग्रीन को शमी ने बोल्ड किया। लेकिन इसमें सबसे खास गेंद वो रही जिस पर शमी ने कैमरन ग्रीन को बोल्ड किया। मोहम्मद शमी की इस शानदार गेंद को समझने में कैमरन ग्रीन पूरी तरफ चूक गए और गेंद ने विकेट बिखेर दिए।
