Ind vs Aus 1st ODI Highlights: राहुल और जडेजा की पारी से जीता भारत, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत लिया है। भारत के सामने जीत के लिए 189 रन की दरकार थी, जो उसने 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। राहुल और जडेजा ने छठे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। राहुल ने 75 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 45 रन की पारी खेली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, मिचेल मार्श के 81 रन की पारी के दम पर 188 रन बनाकर आउट हो गई थी। IND vs AUS 1st ODI Live Score Streaming: Watch Here | IND vs AUS 1st ODI Live Scorecard
IND vs AUS 1st ODI Live Streaming & Telecast Channel: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होने वाले पहले वनडे मैच को आप टीवी पर Star Sports Network के विभिन्न चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकेंगे। इसके अलावा फ्री डिश डीडी स्पोर्ट्स पर भी आप इसका प्रसारण देख सकते हैं। मेजबान भारत और मेहमान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच पहले वनडे मुकाबले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
भारत ने पहला वनडे मैच 5 विकेट से जीत लिया। जीत के हीरो रहे रवींद्र जडेजा और केएल राहुल जिन्होंने छठे विकेट के लिए नाबाद 105 रन की साझेदारी की। राहुल ने 75 और जडेजा ने 45 रन की पारी खेली।
MAR 17, 2023 20:14 IST
राहुल की शानदार अर्धशतकीय पारी
MAR 17, 2023 20:13 IST
केएल राहुल का अर्धशतक पूरा
केएल राहुल ने 73 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। जीत के लिए अब टीम इंडिया को 44 रन की दरकार।
IND vs AUS Live Score:भारत का स्कोर 150/5, 35 ओवर
MAR 17, 2023 20:08 IST
IND vs AUS Live Score: जीत से 47 रन दूर टीम इंडिया
राहुल और रवींद्र जड़ेजा अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया ने 142 रन बना लिए हैं और अब उसे जीत के लिए केवल 47 रन की दरकार है।
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 142/5, 34 ओवर
MAR 17, 2023 20:00 IST
केएल राहुल और जडेजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
राहुल और जडेजा ने भारतीय टीम की वापसी करा दी है। दोनों ने 76 गेंद पर छठे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। राहुल 46 और जडेजा 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर, 136/5, 32.2 ओवर
MAR 17, 2023 19:41 IST
जीत से 75 रन दूर टीम इंडिया
टीम इंडिया पहला वनडे जीतने से 75 रन दूर है। केएल राहुल 39 और रवींद्र जडेजा 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 32 रन की साझेदारी हो चुकी है।
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 113/5, 28 ओवर
MAR 17, 2023 19:00 IST
IND vs AUS Live Score: हार्दिक पांड्या 25 रन बनाकर आउट
भारत ने 83 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। हार्दिक पांड्या 25 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 5वें विकेट के लिए 44 रन जोड़े।
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 83/5, 20वां ओवर
MAR 17, 2023 18:43 IST
IND vs AUS Live Score: शुरुआती झटकों से संभला भारत
शुरुआती झटकों के बाद टीम इंडिया ने केएल राहुल और हार्दिक के बीच 30 रन की साझेदारी से कुछ हद तक वापसी कर ली है।
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर, 70/4, 16 ओवर
MAR 17, 2023 18:13 IST
IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट गंवाया
मिचेल स्टार्क की गेंद पर प्वाइंट पर लाबुशेन ने अद्बभुत कैच पकड़कर शुभमन गिल को आउट किया। गिल ने 22 रन की पारी खेली और यह स्टार्क की तीसरी सफलता है।
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर, 39/4, 10.3 ओवर
MAR 17, 2023 18:07 IST
IND vs AUS Live Score: शुरुआती झटकों से उबरने की कोशिश में टीम
16 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा देने के बाद टीम इडिया की कोशिश वापसी करने पर, केएल राहुल और शुभमन गिल मैदान पर मौजूद।
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर, 35/3, 10 ओवर
MAR 17, 2023 17:43 IST
बिना खाता खोले आउट हुए सूर्या
मिचेल स्टार्क ने 2 गेंद पर 2 विकेट लेकर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है। उन्होंने पहले विराट कोहली को और फिर सूर्यकुमार यादव को आउट किया।
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 16/3, छठा ओवर
MAR 17, 2023 17:40 IST
IND vs AUS Live Score: विराट कोहली हुए आउट
भारत ने 16 रन के स्कोर पर अुना दूसरा विकेट गंवा दिया है। मिचेल स्टार्क ने कोहली को 4 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। IND vs AUS Live Score: भारत का स्कार 16/2, 5वां ओवर
MAR 17, 2023 17:34 IST
IND vs AUS Live Score: भारत ने गंवाया पहला विकेट
भारत ने 5 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। ईशान किशन 3 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए, उन्हें स्टोइनिस ने आउट किया।
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 5/1, 2 ओवर
MAR 17, 2023 17:19 IST
भारत की पारी शुरू, 189 रन का है लक्ष्य
भारत के तरफ से ईशान किशन और शुभमन गिल ने पारी का आगाजा किया है। भारत के सामने 189 रन का लक्ष्य है। ऑस्ट्रेलिया की पारी 188 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है।
Ind vs Aus Live Score: भारत का स्कोर 2/0, 1 ओवर
MAR 17, 2023 16:44 IST
पहला वनडे जीतने के लिए भारत को बनाने हैं 189 रन
MAR 17, 2023 16:38 IST
भारत के सामने 189 रन का लक्ष्य
भारतीय गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले वनडे मैच में पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और केवल 188 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शमी और सिराज ने 3-3 जबकि रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल मार्श ने 81 रन की पारी खेली।
IND vs AUS Live Score: 188, 35.4 ओवर
MAR 17, 2023 16:28 IST
ऐसे आउट हुए ग्रीन
MAR 17, 2023 16:24 IST
IND vs AUS Live Score: भारतीय गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलिया पस्त
भारतीय गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पस्त नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने 200 रन के भीतर 9 विकेट गंवा दिए हैं।
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 188/9, 34वां ओवर
MAR 17, 2023 16:01 IST
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा छठा झटका
मोहम्मद शमी ने कैमरॉन ग्रीन को क्लीन बोल्ड कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 174 रन के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया है। ग्रीन ने 12 रन की पारी खेली। IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 174/6, 30वां ओवर
MAR 17, 2023 15:50 IST
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम आउट
ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट गंवा दिए हैं। मोहम्मद शमी ने 26 रन के स्कोर पर इंग्लिश को आउट किया। शमी का यह मैच में पहला विकेट है।
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 169/5, 28 ओवर