क्रिकेट

IND U19 vs BAN U19 Asia Cup Final: टीम इंडिया को पटखनी देकर लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनी बांग्लादेश

IND U19 vs BAN U19 Asia Cup Final Match Updates: अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को बांग्लादेश ने 59 रन से हराया। इसी जीत के साथ बांग्लादेश ने दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, भारतीय टीम फाइनल में पहुंचे के बाद पहली बार खिताब से चूक गई। भारतीय टीम अंडर-19 एशिया कप की सबसे सफल टीम है।

Image

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- AsianCricketCouncil X)

Photo : Twitter

IND U19 vs BAN U19 Asia Cup Final Match Updates: भारतीय टीम को अंडर-19 एशिया कप के खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम को बांग्लादेश ने 59 रन से हराया। इसी जीत के साथ बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार खिताबी पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम को एक बार फिर खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 49.1 ओवर में 198 रन पर ऑलआउट हो गई। रिजान हसन ने सबसे बड़ी पारी खेली। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से सिर्फ तीन रन दूर रह गए। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम 35.2 ओवर में 139 रन पर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद अमान ने सबसे बड़ी पारी खेली।

शिहाब-रिजान ने खेली बड़ी पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छा नहीं रही। टीम को 50 रन के अंदर दो बड़े झटके लगे। लेकिन इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद शिहाब जेम्स और पांचवें नंबर पर खेलने आए रिजान हुसैन ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला। शिहाब ने 67 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए, जबकि रिजान ने 65 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 47 रन बनाए। भारत के युधाजित गुहा और चेतन शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए।

भारत की खराब रही बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को 50 रन के अंदर तीन झटके लगे। इसके बाद टीम बुरी तरह बिखर गई। कप्तान मोहम्मद अमान ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 65 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। हार्दिक राज रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 21 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 24 रन बनाए। बांग्लादेश के इकबाल हुसैन इमोन और अजीजुल हकीम ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

भारत को फाइनल में पहली बार मिली हार

भारतीय टीम अंडर-19 एशिया कप के खिताबी मुकाबले में 9वीं बार पहुंची थी। लेकिन इस बार टीम को खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम जब भी फाइनल में पहुंची है खिताबी पर कब्जा जमाने में सफल रही है। टीम ने 1989, 2003, 2013, 2016, 2018, 2019 और 2021 में खिताब पर कब्जा जमाया है। वहीं, 2012 में भारत और पाकिस्तान की टीम संयुक्त रूप से चैम्पियन बनी थी। वहीं, बांग्लादेश की टीम लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनी है। इससे पहले टीम ने 2023 में खिताबर पर कब्जा जमाया था।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article