क्रिकेट

IND U19 vs AUS U19 Live Streaming: फिर एक्शन में नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी, कब और कहां देखें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

IND U19 vs AUS U19 Live Streaming: 3 मैच की यूथ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया पहला मुकाबला जीतकर 1-0 से आगे है और उसकी नजर सीरीज जीतने पर होगी। इस मुकाबले में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे।

Image

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 और भारत अंडर-19 टीम (साभार-BCCI)

IND U19 vs AUS U19 Live Streaming: तीन मैच की यूथ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 और भारत की अंडर-19 टीम भिड़ने वाली है। भारतीय अंडर-19 टीम इस सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है और उसकी कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज जीतने पर होगी। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने आसानी से 226 का लक्ष्य 30.3 ओवर में हासिल कर लिया था। भारत की ओर से अभिज्ञान कुंडू ने 87 और वेदांत त्रिवेदी ने 61 रन की पारी खेली थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पास सीरीज में बने रहने का आखिरी मौका है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो उससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया और भारत अंडर-19 टीम के बीच दूसरा यूथ वनडे (Australia U19 vs India U19 Match Date)

ऑस्ट्रेलिया और भारत अंडर-19 टीम के बीच दूसरा यूथ वनडे बुधवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया और भारत अंडर-19 टीम के बीच दूसरा यूथ वनडे (Australia U19 vs India U19 Match Venue)

ऑस्ट्रेलिया और भारत अंडर-19 टीम के बीच दूसरा यूथ वनडे ओवल ब्रिसबेन में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया और भारत अंडर-19 टीम के बीच दूसरा यूथ वनडे (Australia U19 vs India U19 Match Timing)

ऑस्ट्रेलिया और भारत अंडर-19 टीम के बीच दूसरा यूथ वनडे सुबह 9.30 बजे शुरू होगा।

टीवी पर कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और भारत अंडर-19 टीम के बीच दूसरा यूथ वनडे (Australia U19 vs India U19 Match On TV)

ऑस्ट्रेलिया और भारत अंडर-19 टीम के बीच दूसरा यूथ वनडे टीवी पर नहीं आएगा।

कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और भारत अंडर-19 टीम के बीच दूसरे यूथ वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (Australia U19 vs India U19 Match Live Streaming)

ऑस्ट्रेलिया और भारत अंडर-19 टीम के बीच दूसरे यूथ वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉट स्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।

भारत की U19 टीम: वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), राहुल कुमार, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, किशन कुमार, खिलान पटेल, उधव मोहन, दीपेश देवेंद्रन, अनमोलजीत सिंह, हरवंश पंगलिया।

ऑस्ट्रेलिया U19 टीम: एलेक्स टर्नर, साइमन बडगे (डब्ल्यू), स्टीवन होगन, विल मलाजजुक (कप्तान), यश देशमुख, टॉम होगन, आर्यन शर्मा, जॉन जेम्स, हेडन शिलर, बेन गॉर्डन, चार्ल्स लैचमंड, विल बायरोम, केसी बार्टन, जेडेन ड्रेपर, एलेक्स ली यंग।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article