क्रिकेट

IND vs AUS 4th test: अगर अहमदाबाद में नहीं जीत पाई टीम इंडिया! तो कैसे मिलेगा वर्ल्ड टेस्ट चैपियनशिप फाइनल का टिकट?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 8, 2023, 08:00 AM IST

Equations for WTC Final: अगर भारतीय टीम को करना पड़ा अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना तो कैसे खुलेगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का रास्ता? ऐसे हैं सारे समीकरण।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम

Photo : AP

अहमदाबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट खेला जाएगा। इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद सीरीज का रोमांच बढ़ गया है। इसकी अहम वजह इस मैच पर भारतीय टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का टिकट निर्भर है। अमदाबाद टेस्ट में जीत ही सीधे तौर पर भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचा सकती है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसके लिए उसे न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली 2 मैच की टेस्ट सीरीज के परिणाम का इंतजार करना होगा।

अहमदाबाद में जीत दिलाएगी फाइनल का टिकट

इंदौर टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। उसके खाते में 18 टेस्ट में 11 जीत, तीन हार और 4 ड्रॉ सहित कुल 148 अंक हैं। 68.52 जीत प्रतिशत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले पायदान पर काबिज है। अहमदाबाद टेस्ट में हार या जीत से कंगारुओं को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। चिंता की लकीरें तो भारतीय टीम को माथे पर हैं। भारतीय टीम के खाते में 17 टेस्ट में टीम इंडिया 10 जीत, 5 हार और 2 ड्रॉ के साथ 123 अंक हैं। टीम इंडिया को पांच अंक पेनल्टी में भी गंवाने पड़े हैं। ऐसे में अहमदाबाद टेस्ट में कंगारुओं के खिलाफ जीत से उसके खाते में 12 अंक और जुड़ जाएंगे। 135 अंक और 63 जीत प्रतिशत के साथ उसका फाइनल का टिकट भी पक्का हो जाएगा।

श्रीलंका को करना होगा न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ

सीरीज चौथा टेस्ट अगर ड्रॉ भी समाप्त होता है तो भी भारतीय टीम को न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के परिणाम का इंतजार करना होता और श्रीलंका का सीरीज में कीवी टीम का 2-0 से सूपड़ा साफ नहीं करने की प्रार्थना करनी होगी। न्यूजीलैंड दौरे पर गई श्रीलंका के लिए फाइनल की संभावनाएं बन जाएंगी। अगर श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज 2-0 से अपने नाम करेगी तभी उसके लिए फाइनल के दरवाजे खुलेंगे। श्रीलंका के खाते में फिलहाल 10 टेस्टमें 5 जीत और 4 हार के साथ कुल 64 अंक हैं। श्रीलंका का जीत प्रतिशत 53.33 का है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 की जीत के बाद उसके खाते में 61 जीत प्रतिशत के साथ कुल 88 अंक हो जाएंगे और वो फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article